फैक्ट चेक: ब्राजील में दिनदहाड़े शख्स की हत्या का मामला, वीडियो उत्तराखंड से जोड़ कर किया जा रहा शेयर

ब्राजील में दिनदहाड़े शख्स की हत्या का मामला, वीडियो उत्तराखंड से जोड़ कर किया जा रहा शेयर
  • उत्तराखंड की घटना बताते हुए वीडियो वायरल
  • असल में ब्राजील का है मामला
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में काले रंग की टी-शर्ट पहने शख्स को एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह घटना उत्तराखंड की है। इसी के साल लोग भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साध रहे हैं। हमने अपनी जांच में पाया कि यह दावा पूरी तरह से गलत है। असल में यह घटना भारत की नहीं बल्कि ब्राजील की है।

क्या हो रहा है वायरल

'स्वर्ग से सुंदर अपना उत्तराखंड' नामक फेसबुक पेज ने वायरल वीडियो अकाउंट पर शेयर कर लिखा- आखिर इस लड़के की क्या गलती थी जो इसे इतनी बुरी तरह से मारा गया? क्या 2025 इसी लिए आया? क्या आम जनता को जीने का कोई हक नहीं? उत्तराखंड देव भूमि को भाजपा ने उपद्रवियों का अड्डा बना दिया। प्लीज शेयर एंड फॉलो करें।

यह भी पढ़े -UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, देखें किस वीडियो को असली समझ कर लोग कर रहे शेयर?

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने सबसे पहले स्क्रीनशॉट्स निकाल कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'GazetaNewsAL' नाम का यूट्यूब चैनल मिला। यहां से पता चला की यह घटना ब्राजील के कैम्पो एलेग्रे की है।

क्या है मामला?

बच्ची की कस्टडी को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सेबेस्टियाओ फैबियानो दा सिल्वा शहर से अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी उन पर कथित तौर पर विरोधी परिवार के दो सदस्यों ने हमला कर दिया। उनका अपनी पांच वर्षीय पोती की कस्टडी को लेकर उन दोनों के साथ झगड़ा चल रहा था।

Created On :   1 Jun 2025 1:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story