Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा माता को करना है खुश, तो इन रंगों के कपड़ों को करें धारण

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा माता को करना है खुश, तो इन रंगों के कपड़ों को करें धारण
नवरात्रि के चौथे दिन नीले रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए ही चौथे दिन नीला कपड़ा पहनकर पूजा अर्चना करें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि हिंदू धर्म के पावन त्योहारों में से एक माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिन दुर्गा माता के अलग-अलग स्वरुपों को समर्पित होते हैं। ये पावन और खास त्योहार सभी के लिए बहुत ही मायने रखता है। इन नौ दिनों में सभी लोग दुर्गा माता की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही कई लोग नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं। हर दिन देवी के अलग-अलग स्वरुप की पूजा की जाती है और हर दिन वस्त्र का रंग व भोग भी अलग होता है। मान्यता है कि सही रंग के वस्त्र पहनने और उचित भोग चढ़ाने से मां प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित

शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप यानि मां कुष्मांडा को समर्पित होता है। मां को ब्रह्मांड की सृजनकर्ता माना गया है। ऐसा विश्वास है कि उनके तेज से ही सृष्टि की रचना हुई है। नवरात्रि के इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां की आराधना करते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। माता कुष्मांडा को साहस का प्रतीक भी माना जाता है। अगर चौथे दिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनें तो आप नीले रंग का कपड़ा पहन सकते हैं।

क्यों पहनें नीले रंग के वस्त्र?

इस दिन सुबह उठकर पूजा अर्चना करके नीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। नवरात्रि के चौथे दिन नीले रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही हल्का और सात्विक भोजन ग्रहण करें और ज्यादा से ज्यादा समय ध्यान या नाम जप में बिताएं। ऐसा करने से मानसिक शांति और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   24 Sept 2025 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story