Navratri 2025: नवरात्रि के सातवें दिन करना है माता कालरात्रि को खुश, तो इन कपड़ों को करें धारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि का खास और पावन त्योहार शुरू हो गया है। नवरात्रि के अलग-अलग दिनों पर माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है और उनके हिसाब से ही भोग और कपड़े भी धारण करते हैं। नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि का दिन होता है। इस दिन माता कालरात्रि की पूजा होती है और ऐसा माना जाता है कि कालरात्रि देवी को स्लेटी रंग बहुत ही ज्यादा प्रिय है। अगर आप माता रानी को खुश करना चाहते हैं तो आप स्लेटी रंग के कपड़े धारण कर सकते हैं। साथ ही माता को गुड़ का भोग लगा सकते हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनें तो आप स्लेटी रंग की शर्ट से लेकर टीशर्ट और सूट भी पहन सकते हैं। ऐसा करने से माता रानी बहुत ही खुश हो जाएंगी।
क्या है स्लेटी रंग का महत्व?
माता कालरात्रि दर्शाती हैं कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। माता रानी शक्ति और दृढ़ता सिखाती हैं, जिससे मुश्किल से मुश्किल वक्त से निकलने में सहायता मिलती है। माता रानी अंधकार, अज्ञान और बुराई का नाश करती हैं, इसलिए ही सातवें दिन स्लेटी रंग पहना जाता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   27 Sept 2025 3:34 PM IST