SAFF चैंपियनशिप 2026: इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल मुकाबला, खिताब की हैट्रिक लगाने उतरेगी हैट्रिक

इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल मुकाबला, खिताब की हैट्रिक लगाने उतरेगी हैट्रिक
भारत-पाकिस्तान फुटबॉल टीम के बीच मंगलवार यानि आज (17 नवंबर) को सैफ चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नेशनल स्टेडियम में होने वाले मैच की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी।

डिजिटल डेस्क, ढाका। भारत-पाकिस्तान फुटबॉल टीम के बीच मंगलवार यानि आज (17 नवंबर) को सैफ चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नेशनल स्टेडियम में होने वाले मैच की शुरुआत कुछ समय बाद यानि साढ़े सात बजे से होगी। मुकाबले का लाइव प्रसारण 'वीटो' (Veto) ऐप पर होगा। टीम इंडिया की नजरें लगातार तीसरी बार और ओवरऑल दसवीं बार चैंपियन बनने की होगी।

यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। उसने रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 1-0 से हराया था। इससे पहले पाकिस्तान टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चार बार जगह बना चुकी है।

इस टूर्नामेंट में यह दूसरी बार होगा जब भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों का मैच 5 नवंबर को ग्रुप स्टेज में हुआ था, जिसमें भारत ने 3-2 से जीत हासिल की थी।

भारत 9 बार बना चैंपियन

भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप की ट्रॉफी 9 बार जीत चुकी है। वह 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी थी। अब तक इस टूर्नामेंट के 15 इवेंट हो चुके हैं जिनमें से 14 बार भारत फाइनल में जगह बना चुका है। केवल एक बार 2003 टीम में टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी।

फाइनल में पहली बार भिड़ रहे भारत-पाकिस्तान

सैफ चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान टीम की भिड़ंत हो रही है। हेड टु हेड की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 17 भारत जबकि 4 पाकिस्तान ने जीते हैं। 9 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका है।

Created On :  

Tags

Next Story