चीनी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा

Chinese womens football players showed passion in Womens Asia Cup
चीनी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा
महिला एशिया कप चीनी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा
हाईलाइट
  • मजबूत इरादों के साथ मैच में उतरी चीनी महिलाएं दबाव में नहीं आयीं और प्रयास जारी रखा

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। 4 फरवरी को भारत में खेले जा रहे 2022 महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में चीनी टीम ने पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर जापान को 6-5 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस सेमीफाइनल में चीनी महिला टीम दो बार पिछड़ने के बाद जापान से आगे निकली।

मजबूत इरादों के साथ मैच में उतरी चीनी महिलाएं दबाव में नहीं आयीं और प्रयास जारी रखा। पहले 120 मिनट के दौरान दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। अंत में चीनी टीम ने पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर जापान पर 6-5 से जीत हासिल की। चीनी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की संघर्ष करने की भावना से सभी लोग प्रभावित हुए हैं।

सेमीफाइनल के बाद संवाददाता सम्मलेन में चीनी टीम की प्रमुख कोच शुई छिंगश्या ने कहा कि इस गेम को जीतना बहुत कठिन था। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने बहुत मुश्किल से जापान के खिलाफ जीत हासिल की। मैच से पहले उन्होंने अपने खिलाड़ियों से हौसला, लड़ने का जज्बा और विश्वास बनाए रखने को कहा था। जो उन्होंने सब करके दिखाया है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों और टीम को को धन्यवाद दिया।

चीनी महिला फुटबॉल टीम महिला एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक चैंपियनशिप जीतने वाली टीम है। लेकिन 2008 से चीनी टीम एशिया कप के फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। इस बारै में शुई छिंगश्या ने कहा कि पिछले कई सालों के प्रयासों से चीनी महिला फुटबॉल टीम ने लौह महिला की तरह चीनी महिला फुटबॉल टीम की भावना फिर से प्राप्त की है। उनके लिये यह एक नयी शुरूआत है।

चीनी टीम की कप्तान वांग शानशान ने कहा कि उनकी टीम के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी वे खुद ही हैं। ओलंपिक के बाद चीन में एक नयी महिला फुटबॉल टीम बनी। इस टीम में न केवल अनुभवी खिलाड़ी हैं, बल्कि युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। उम्मीद है कि इस टूनार्मेंट में चीनी टीम पूरे एशिया और दुनिया को लौह महिला की तरह अपनी भावना दिखाएगी।

बाद में चीनी प्रसिद्ध महिला फुटबॉल खिलाड़ी वांग शुआंग ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें चीनी महिला फुटबॉल टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। लोगों को हमेशा चीनी महिला फुटबॉल टीम पर भरोसा करना चाहिए।

एशिया कप का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को दक्षिण कोरिया व चीन के बीच होगा।

(आईएएनएस)

Created On :   4 Feb 2022 3:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story