फुटबॉल के मैदान पर एक बार फिर छाई क्रोएशियाई फैन गर्ल इवाना, अदाएं देख आप भी हो जाएंगे दीवाने!

Croatian fan girl Ivana dominated the field once again, you will also go crazy after seeing her performance!
फुटबॉल के मैदान पर एक बार फिर छाई क्रोएशियाई फैन गर्ल इवाना, अदाएं देख आप भी हो जाएंगे दीवाने!
फीफा विश्व कप 2022 फुटबॉल के मैदान पर एक बार फिर छाई क्रोएशियाई फैन गर्ल इवाना, अदाएं देख आप भी हो जाएंगे दीवाने!
हाईलाइट
  • इवाना के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं

डिजिटल डेस्क, कतर। कतर की मेजबानी में खेले जा रहे है फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए भले ही कतर सरकार ने कई पाबंदियां लगाई हैं। लेकिन इन पाबंदियों के बावजूद फैंस अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। फुटबॉल हमेशा से ऐसा खेल रहा है जिसमें फैंस की दिवानगी अलग ही ऊंचाईयों पर देखने को मिलती है। वहीं अगर बात फीफा विश्व कप की हो तो तब तो फैंस अपनी टीम को चीयर करने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। उन्हीं जबरा फैन्स में से एक फैन क्रोएशिया टीम की फैन गर्ल इवाना नॉल शामिल है। 

Mundial Qatar 2022: Quién es Ivana Knoll, la modelo croata que desafía las  normas | TN

क्रोएशियाई टीम को भले ही इस वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले मोरक्को के सामने ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। लेकिन टीम की मिस्ट्री गर्ल फैन इवाना नॉल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। जिन्हें क्रोएशिया की सबसे हॉट फैन माना जाता है। 

Ivana Knoll

यह पहला मौका नहीं है जब इवाना नॉल अपनी टीम क्रोएशिया को चियर करने मैदान पर पहुंची हैं। इवाना पिछले कई सालों से अपनी टीम को सपोर्ट करती आ रही हैं। लेकिन उन्हें लोकप्रियता साल 2018 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान मिली। रूस की मेजबानी में खेले गए इस वर्ल्ड कप में इवाना ने अपनी अदाओं से सभी को अपना कायल बना लिया था। 

É croata e já dizem que é a musa do Mundial'2022: Ivana Knöll dá tudo nas  bancadas - Fotogalerias - Jornal Record

वैसे तो इवाना जब भी अपनी टीम को चीयर करने मैदान पर पहुंचती हैं तो अपने क्रोएशियाई देश के फ्लैग कलर की बिकिनी में नजर आती हैं। लेकिन कतर में लड़कियों की ड्रेस पर लगी पाबंदियों की वजह से इस बार इवाना ने क्रोएशिया की पॉपुलर ड्रेस क्रोकिनी पहना था। 

इस मिस्ट्री गर्ल के दीवाने हैं फैन्स

बता दें कि, इवाना नॉल का जन्म जर्मनी में हुआ था, लेकिन बाद में वो क्रोएशिया की राजधानी जागरेब सिफ्ट हो गई। उन्हें बचपन से ही फुटबॉल से बहुत अधिक लगाव है। इवाना को फुटबॉल से प्यार उनके पिता की वजह से है जो उन्हें बचपन में लाइव मैचों के बारे में बताते थे।   

Mundial Qatar 2022: Quién es Ivana Knoll, la modelo croata que desafía las  normas | TN

मौजूदा वक्त में मियामी में रहने वाली इवाना नॉल एक फैशन मॉडल हैं। इवाना ने साल 2016 में हुए मिस क्रोएशिया इवेंट में हिस्सा लिया था। इवाना ने इस इवेंट में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन जीत से चुक गई थी। इवाना सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।   

Ivana Knoll

Created On :   26 Nov 2022 12:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story