- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Asus Vivobook 14 (2025) और Vivobook...
न्यू लैपटॉप: Asus Vivobook 14 (2025) और Vivobook S14 (2025) भारत में लॉन्च, इनमें है AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर

- इन दोनों ही लैपटॉप में AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर है
- Radeon GPU और 50 TOPS तक के XDNA NPU से लैस हैं
- लैपटॉप Asus ऑनलाइन स्टोर और अमेजन पर उपलब्ध हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की कंपनी आसुस (Asus) ने भारत में अपने दो नए लैपटॉप वीवोबुक एस14-2025 (Vivobook S14-2025) और वीवोबुक 14-2025 (Vivobook 14-2025) को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही लैपटॉप AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर, Radeon GPU और 50 TOPS तक के XDNA NPU से लैस हैं। ये लैपटॉप फिलहाल देश में आधिकारिक Asus ऑनलाइन स्टोर और अमेजन पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा इन नए लैपटॉप को फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स...
Asus Vivobook S14 (2025) और Vivobook 14 (2025) की कीमत
भारतीय बाजार में Asus Vivobook S14 (2025) को एकमात्र 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 75,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं AMD Ryzen AI 5 330 प्रोसेसर वाले Vivobook 14 (2025) के बेस वेरिएंट की कीमत 65,990 रुपए है। जबकि, Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 69,990 रुपए है। इसे कूल सिल्वर और मैट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
दूसरी ओर Vivobook 14 (2025) की कीमत 70,990 रुपए से शुरू होती है, जबकि Vivobook 14 (X1407CA) की कीमत 42,990 रुपए से शुरू होती है। ये नए मॉडल टेरा कोटा और प्लैटिनम गोल्ड रंगों में उपलब्ध हैं।
Asus Vivobook S14 (2025) और Vivobook 14 (2025) के स्पेसिफिकेशन
दोनों लैपटॉप में 14-इंच फुल एचडी+ (1,920x1,200 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। लेकिन वीवोबुक S14 (2025) में 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट वाली OLED स्क्रीन है, जबकि वीवोबुक 14 (2025) में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला IPS पैनल, 45 प्रतिशत NTSC कलर गैमट और 300 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है।
दोनों आसुस लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलते हैं, जो लाइफलाटम MS Office Home 2024 सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ एक साल के लिए Microsoft 365 Basic का सब्सक्रिप्शन भी देते हैं। दोनों ही लैपटॉप में ऑक्टा-कोर AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, Vivobook 14 (2025) क्वाड-कोर AMD Ryzen AI 5 330 प्रोसेसर वेरिएंट के साथ भी उपलब्ध है।
वीवोबुक S14 और 14 (2025) में एक डेडिकेटेट Copilot-की के साथ एक बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड है। बाद वाले में SO-DIMM स्लॉट के साथ 16GB DDR5 5600 MHz रैम है, और पहले वाले में 32GB तक DDR5 रैम है, जिसमें 16GB नेटिव रैम और 16GB SO-DIMM रैम शामिल है। Vivobook S14 (2025) में 1TB तक PCIe 4.0 SSD ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जबकि Vivobook 14 (2025) में 512GB PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD है।
दोनों लैपटॉप में आगे की तरफ वेबकैम है। Asus Vivobook 14 (2025) में प्राइवेसी शटर और विंडोज हैलो सपोर्ट वाला फुल-एचडी आईआर कैमरा है, जबकि Vivobook S14 (2025) में विंडोज स्टूडियो इफेक्ट्स का सपोर्ट भी है। Asus Vivobook S14 (2025) में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 70Wh की बैटरी है। वहीं, Vivobook 14 (2025) में 42Wh की बैटरी है, जो पसमान ही चार्जिंग स्पीड के साथ आती है।
नए Asus लैपटॉप में दो USB 3.2 जनरेशन 1 टाइप-A पोर्ट, डिस्प्ले और पावर डिलीवरी सपोर्ट वाले दो USB 3.2 जनरेशन 1 टाइप-C पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक है। Vivobook S14 (2025) में HDMI 2.1 TMDS पोर्ट है, जबकि Vivobook 14 (2025) में HDMI 1.4 पोर्ट है।
Created On :   27 Aug 2025 4:07 PM IST