न्यू लैपटॉप: HP Omen 16 (2025) गेमिंग लैपटॉप 240Hz डिस्प्ले और Nvidia GeForce RTX 5070 Ti GPU के साथ भारत में लॉन्च

HP Omen 16 (2025) गेमिंग लैपटॉप 240Hz डिस्प्ले और Nvidia GeForce RTX 5070 Ti GPU के साथ भारत में लॉन्च
इसमें हीट मैनेजमेंट के लिए Tempest Cooling थर्मल सिस्टम है लैपटॉप में पावर बैकअप के लिए इसमें 83Wh की बैटरी दी गई है गेमिंग लैपटॉप की भारत में कीमत 1,29,999 रुपए रखी गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कंप्यूटर एवं प्रिंटर हार्डवेयर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी HP (एचपी) ने भारत में अपनी ओमेन सीरीज (Omen Series) का नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Omen 16 (2025) है और यह नए Intel Core Ultra या AMD Ryzen AI प्रोसेसर पर चलता है। इसमें हीट मैनेजमेंट के लिए नया Tempest Cooling थर्मल सिस्टम है। साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 83Wh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

HP Omen 16 (2025) की भारत में कीमत और उपलब्धता

इस गेमिंग लैपटॉप को भारत में 1,29,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह गेमिंग लैपटॉप एचपी वर्ल्ड स्टोर्स, एचपी ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और देश के अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसे केवल शैडो ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

Omen 16 (2025) के स्पेसिफिकेशन

इस गेमिंग लैपटॉप में 240Hz रिफ्रेश रेट का 16 इंच का QHD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1,600x2,560 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें 500 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले 3ms रिस्पॉन्स टाइम और 100 प्रतिशत sRGB कवरेज प्रदान करने का दावा करता है। इसमें ब्लू लाइट के कॉन्टेक्ट को कम करने के लिए आईसेफ सर्टिफिकेशन है।

इस लैपटॉप में एक इंटीग्रेट फुल-एचडी वेबकैम है, जिसमें अनवांटेड बैकग्राउंड साउंड को खत्म करने के लिए नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है। एचपी ओमेन 16 (2025) विंडोज 11 पर चलता है। इसमें नया इंटेल कोर अल्ट्रा या AMD Ryzen AI प्रोसेसर दिया गया है। इसे 12GB की डेडिकेटेड ग्राफिक्स मेमोरी के साथ Nvidia GeForce RTX 5070 Ti लैपटॉप GPU के साथ जोड़ा जा सकता है।

गेमिंग लैपटॉप में 170W तक की कुल प्रोसेसर पावर और 115W GPU सपोर्ट होने का दावा किया गया है। वहीं टेंप्रेचर मैनेजमेंट के लिए, लैपटॉप में नई टेम्पेस्ट कूलिंग तकनीक है। इसमें एक नई फैन क्लीनिंग तकनीक है जो ओमेन गेमिंग हब के माध्यम से कंट्रोल होकर धूल हटाने के लिए फैन को उल्टा कर देती है। HP का कहना है कि लैपटॉप 46dBA पर काम करता है।

HP Omen 16 (2025) में HP के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ छह-सेल 83Wh की बैटरी है। फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में कहा गया है कि यह बैटरी को 30 मिनट में शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसमें एक कस्टमाइजेबल प्रति-की RGB कीबोर्ड है, जिसमें एक कस्टमाइज्ड गेमिंग सेटअप थीम प्रदान करने के लिए ओमेन गेमिंग हब लाइट स्टूडियो इंटीग्रेशन है। यह एक वैकल्पिक RGB लाइट बार के साथ आता है।

Created On :   20 Aug 2025 5:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story