अपकमिंग हैंडसेट: इनफिनिक्स स्मार्ट 8 भारत में 13 जनवरी को होगा लॉन्च, कुछ खास स्पेसिफिकेशन आए सामने

इनफिनिक्स स्मार्ट 8 भारत में 13 जनवरी को होगा लॉन्च, कुछ खास स्पेसिफिकेशन आए सामने
  • 50-मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा
  • यह फोन 4 अलग कलर्स में उपलब्ध होगा
  • 7 हजार रुपए से कम कीमत में होगा लॉन्च

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नए साल के पहले महीने जनवरी में कई सारे स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जा रहे हैं। इनमें एक नाम इनफिनिक्स स्मार्ट 8 भी शामिल है, जिसकी चर्चा लंबे समय है। इनफिनिक्स के हैंडसेट कम कीमत में अधिक और शानदार फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। बात, इनफिनिक्स स्मार्ट 8 की करें तो इसे कंपनी ने नवंबर 2023 में नाइजीरिया में पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च किए जाने की पुष्टि भी कर दी है।

कंपनी Infinix Smart 8 को 13 जनवरी को भारतीय बाजार में उतारेगी। इससे पहले इसकी कुछ स्पेफिकेशन को टीज किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन की जानकारी भी कंपनी ने ​शेयर की है।

फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ पेज

अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Smart 8 के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। यहां इनफिनिक्स स्मार्ट 8 की लॉन्चिंग के लिए अलग से पेज बनाया गया है, जिससे पता चलता है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा एक पेज कंपनी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यहां आगामी हैंडसेट की कीमत की ओर संकेत किया है। जिसे "Rs. 6,XXX," के रूप में लिस्ट किया गया है। इस हिंट का मतलब यह फोन 7000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध होगा। फोन को गैलेक्सी व्हाइट, रेनबो ब्लू, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक में लॉन्च करने की पुष्टि भी की गई है।

क्या होंगे स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने लॉन्च से पहले इसकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी है। जिसके अनुसार, Infinix Smart 8 को 4GB फिजिकल रैम और 4GB वर्चुअल रैम के साथ लॉन्च करने की पुष्टि की गई है। यानि कि यह फोन 8GB तक रैम के साथ उपलब्ध होगा। इसमें 64GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी जाएगी।

यहां बता दें कि, Infinix Smart 8 के ग्लोबल मॉडल में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,612x720 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स है।

यह फोन Android T Go एडिशन के साथ आता है, जिसमें यूनिसोक चिपसेट मिलता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और एक सेकेंडरी AI-असिस्टेड सेंसर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, सुरक्षा के लिहाज से इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

Created On :   8 Jan 2024 9:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story