- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- iQOO Pad 2 Pro डाइमेंशन 9300 प्लस...
टैबलेट: iQOO Pad 2 Pro डाइमेंशन 9300 प्लस और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी आईकू (iQoo) ने अपनी नई पैड 2 सीरीज (Pad 2 series) को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें आईकू पैड 2 प्रो (iQOO Pad 2 Pro) खास है। इस टैबलेट को डाइमेंशन 9300 प्लस चिपसेट के साथ पेश किया गया है। टैबलेट में 11,500mAh बैटरी मिलती है। इस टैबलेट को भारतीय बाजार में कब तक लाया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन...
iQOO Pad 2 Pro की कीमत और कलर
इस टैबलेट को सिल्वर, ब्लू, और ग्रे शेड्स में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट को 3399 युआन (लगभग 39,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 4099 युआन (लगभग 47,000 रुपए) है, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है।
iQOO Pad 2 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 13 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 3K (3096 x 2064) पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसका टच सैंपलिंग रेट 240Hz है और यह 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 10-बिट कलर प्रदान करती है। जबकि, इसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है।
टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का सेंसर LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। यह टैबलेट Android 14 आधारित OriginOS 4 पर रन करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस टैबलेट में 16GB तक रैम के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 प्लस चिपसेट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस टैबलेट में 11,500mAh बैटरी मिलती है, जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो प्रो मॉडल में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB-C (USB 3.2 Gen 1) दिया गया है। टैबलेट को हीटिंग से बचाने के लिए 37000mm2 हीट डिसिपेशन एरिया वाला 3D VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें 8 स्पीकर मिलते हैं।
Created On :   31 May 2024 12:40 PM IST












