चीनी कपंनी शाओमी ने भारत में लॉन्च किया इंटरनेट सर्विस

Chinese company Xiaomi launches internet service in India
चीनी कपंनी शाओमी ने भारत में लॉन्च किया इंटरनेट सर्विस
चीनी कपंनी शाओमी ने भारत में लॉन्च किया इंटरनेट सर्विस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने वीडियो सर्विस को लॉन्च करने का एलान किया है। शाओमी के Mi Music Video और Mi Pop Play सर्विस, वैल्यू ऐडेड सर्विस के अनुसार मिलेगी। Mi Music एक म्यूजिक ऐप है। जिसमें यूजर्स को सॉन्ग सुनने को मिलेंगे और इसको स्ट्रीम भी कर सकते हैं। ऐसा ही एप वीडियो के लिए भी है। यह अन्य म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग एप जैसा ही लगता है

शाओमी भारत के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रेसिडेंट मनु जैन के मुताबिक शाओमी सही कीमत पर कस्टमर्स को बेस्ट स्पेसिफिकेशन्स के साथ हाई क्वॉलिटी प्रोडकट्स देने में यकीन करते हैं। इसका कारण यह है कि कंपनी बिजनेस मॉडल के कारण ऐसा कर पाती है। कंपनी ने 2 एप्स लॉन्च करने के साथ ऐसी उम्मीद जताई है कि शाओमी स्मार्टफोन यूजर्स इसे यूज कर सकेंगे। शाओमी ने भारत के लिए डिजाइन किए गए कुछ MIUI फीचर्स दिए हैं, इसमें इंडिक लैंग्वेज का सपोर्ट भी है

चीन में शाओमी सिर्फ प्रोडक्ट के लिए ही नहीं बल्कि अपनी सर्विस के लिए भी जानी जाती है। इन दो एप के साथ शाओमी भारत में पहली बार इंटरनेट सर्विस लाई है। शाओमी का दावा है कि भारत में Mi Music के 7 मिलियन डेली ऐक्टिव यूजर्स है

Mi Music भारत में हंगामा म्यूजिक के साथ पेश किया गया है, कंपनी के 10 मिलियन फ्री म्यूजिक ट्रैक हैं और 13 इंडिक लैंग्वेज में से आपको चुनने का मौका मिलेगा। यह म्यूजिक सर्विस अनलिमिटेड लाइफटाइम फ्री म्यूजिक      स्ट्रीमिंग का ऑप्शन का विकल्प देती है, आप इसमें डिवाइस के लोकल म्यूजिक फाइल्स को लिंक कर सकते हैं। यूजर्स हंगामा प्रो के Mi Music के अंदर ऑफ लाइन गाने डाउनलोड कर सकते है। हंगामा प्रो में आपको हर साल 899 रु. देने होगें।

Created On :   3 May 2018 4:54 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story