- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Coolpad स्मार्टफोन्स को मिलेगा...
Coolpad स्मार्टफोन्स को मिलेगा अमेजन Alexa वॉयस सपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Coolpad के कुछ स्मार्टफोन्स को अमेजन Alexa वॉयस सर्विस सपोर्ट दिया गया है। Coolpad Cool Play 6, Note 5 और Note 5 Lite को Alexa ओवर-दा-एयर (OTA) अपडेट मिलेगा। वहीं, आने वाले Coolpad डिवाइस में इस सपोर्ट को पेश किया जाएगा। Coolpad ग्रुप ने हाल ही में बार्सिलोना में आयोजित किए गए MWC 2018 के दौरान Alexa इंटिग्रेशन की घोषणा की।
Alexa इंटिग्रेशन की मदद से Coolpad स्मार्टफोन उपयोगकर्ता अपनी अावाज का उपयोग कर अपने पसंदीदा गाने को प्ले कर सकते हैं या Amazon.in से खरीदारी जैसे कुछ कार्य कर सकते हैं। उपयोगकर्ता मौसम, कैलेंडर और लेटेस्ट न्यूज ब्रीफिंग को सुने सकेंगे। उल्लेखनीय रूप से, Alexa इंटिग्रेशन पहले ही यूएस में उपलब्ध है। हालांकि Coolpad ने भारत के पहले Amazon एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन ब्रैंड बनने के लिए अपने स्मार्टफोन पर Alexa की पेशकश की है।
Coolpad इंडिया के सीईओ Syed Tajuddin ने कहा, “हम ग्राहकों को बेहतर अनुभव, फ्रैंडली और फायदेमंद बनाने के लिए अधिक नई तकनीक और AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। Coolpad स्मार्टफोन में Alexa को शामिल करना उस दिशा में एक ऐसा कदम है। बता दें कि अमेजन इंडिया ने चुपचाप देश में अपनी सदस्यता-आधारित म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा शुरू की है। अमेजन मयूजिक अमेजन प्राइम मेंबरशिप का हिस्सा है और आपको ग्लोबल लाइब्रेरी तक पहुंच प्रदान करेगा। यह आईओएस, एंड्राइड और वेब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमत एक वर्ष के लिए 999 रुपये है। प्रमुख सदस्यता के लाभ में अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर केवल शुरुआती बिक्री तक ही शामिल नहीं है, बल्कि आपको प्राइम वीडियो सेवा तक भी पहुंच प्रदान करता है जिसमें ऑनलाइन सीरीज, टीवी शो, फिल्में शामिल है।
Created On :   4 March 2018 11:53 AM IST