स्मार्टफोन पर मिलेगा इतना डिस्काउंट, Amazon और Flipkart पर शुरू हो रही फेस्टिव सेल 

Discounts will be available on smartphones,  Festive Sale starting on Amazon and Flipkart
स्मार्टफोन पर मिलेगा इतना डिस्काउंट, Amazon और Flipkart पर शुरू हो रही फेस्टिव सेल 
स्मार्टफोन पर मिलेगा इतना डिस्काउंट, Amazon और Flipkart पर शुरू हो रही फेस्टिव सेल 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart और Amazon पर 29 सितंबर से सेल शुरू होने जा रही है। Amazon पर जहां ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरुआत होगी वहीं Flipkart पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत हो रही है। इस सेल के दौरान दोनों ही वेबसाइट्स पर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन्स से लेकर घरेलू जरूरत की छोटी-छोटी चीजों पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। फिलहाल हम आपको बताने जा रहे हैं इन दोनों सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में, आइए जानते हैं...

Amazon Great Indian Festival Sale 2019:
Samsung Galaxy
 
इस सेल में Samsung Galaxy M30 को 11,000 रुपए की बजाय 9,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Galaxy Note 9 सेल में डिस्काउंट के बाद 42,999 में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Galaxy M30s इस सेल में 1000 रुपए के ऐमजॉन कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। 

इतना ही नहीं इस सेल में Galaxy M10 और M20 पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। सेल में M10 को 9,290 रुपए की जगह डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपए और M20 को डिस्काउंट के बाद 11,290 की जगह 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy Note 10 पर एक्सचेंज ऑफर में 6000 रुपए तक के डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।

OnePlus
इस सेल में OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। सेल में OnePlus 7 पर 3,000 रुपए और OnePlus 7 Pro पर 4,000 रुपए की छूट दी जाएगी। ये छूट फोन के बेस वेरियंट पर मिलेगी। इसके हाइ-एंड वेरियंट्स पर मिलने वाले डिस्कउंट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Vivo
चीनी कंपनी Vivo का बजटफोन U10 हाल ही में लॉन्च हुआ है, जो कि इस सेल में उपलब्ध है। इस फोन पर 2000 रुपए की छूट दी जा रही है। जिसके बाद फोन की कीमत 8,990 रुपए हो गई है।

वहीं इस फोन का 3GB+32GB रैम वेरिएंट, जिसकी कीमत 11,000 रुपए है। ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इसे 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi
Redmi K20 सीरीज के स्मार्टफोन्स कंपनी ऐमजॉन सेल में Redmi K20 और K20 Pro को बंपर छूट के साथ उपलब्ध होंगे। डिस्काउंट के बाद  Redmi K20 का 6GB+64GB वाले वेरियंट 19,999 रुपए और Redmi K20 Pro के 6GB+128GB वाले वेरियंट को 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

इस सेल में Poco F1 के 64GB वेरियंट को 14,999 रुपए, 128GB वेरियंट को 15,999 रुपए और 256GB वेरियंट को 18,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note सीरीज के Note 7S और Note 7 Pro को सेल में आकर्षक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सेल में इन दोनों स्मार्टफोन्स पर 4,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

Asus 6Z
Asus 6Z के सभी वेरियंट पर 4,000 रुपए की छूट दी जा रही है। छूट के बाद फोन के 6GB+64GB वेरियंट की कीमत 27,999 रुपए, 6GB+128GB वेरियंट की कीमत 30,999 रुपए और 8GB+256GB वेरियंट की कीमत 35,999 रुपए हो गई है।

वहीं Asus 5Z के 6GB+64GB वेरियंट को 16,999 रुपए, 6GB+128GB वेरियंट को 18,999 रुपए और 8GB+256GB वेरियंट को 21,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Flipkart Big Billion Days 2019 Sale
Apple iPhone

इस सेल में iPhone XR, iPhone X, iPhone 8, iPhone 7 Plus, iPhone 7 को बंपर छूट के साथ खरीदा जा सकता है। पेज पर बताया गया है कि सेल में iPhone अब तक की सबसे कम कीमत में मिलेंगे। हालांकि इस फोन पर क्या डील दी जाएगी इस बारे में फ्लिपकार्ट पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Xiaomi
Redmi K20 सीरीज के स्मार्टफोन्स कंपनी ऐमजॉन की तरह फ्लिपकार्ट की सेल में भी रेडमी K20 और K20 Pro को बंपर छूट के साथ उपलब्ध होंगे। 

Asus
Asus 6Z के सभी वेरियंट पर 4,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इस सेल में भी अमेजन की तरह डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें Asus 5Z भी शामिल है।

Realme
इस सेल में Realme C2, Realme 5 और Realme 5 Pro को 1,000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही Realme 2 Pro पर फ्लिपकार्ट 1,991 रुपए और Realme 5 Pro पर 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

 

  

Created On :   28 Sep 2019 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story