- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- 'Fidget Spinner' दूर करता हैं...
'Fidget Spinner' दूर करता हैं स्ट्रेस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बहुत दिनों से आप सोशल मीडिया पर एक वर्ड सुन रहे होगे, Fidget Spinner और कई बार इसकी फोटो देखने के बाद आप इसे बच्चों का खिलौना समझ लेते होगे। लेकिन असल में ये बच्चों के लिए बड़े लोगों का खिलौना है। जिसे आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन आपने कभी भी इसके बारे में जानने की कोशिश नहीं की कि ये है क्या चीज? इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि ये Fodget Spinner वाकई में है क्या।
क्या है ये?
असल में Fidget Spinner की शुरुआत 1990 में ही हो गई थी, लेकिन ये 2017 में जाकर पॉपुलर हुआ। ये एक तरह से एक खिलौना ही है, जो प्लास्टिक, कॉपर या आयरन बीयरिंग से बना होता है। इसके बीच में एक बीयरिंग होता है। जब आप इसको अपने अंगूठे और उंगली के बीच में पकड़कर इसे घुमाते हैं, तो ये घूमता ही जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2016 में फोर्ब्स में जेम्स क्लार्क ने एक आर्टिकल लिखा था, जिसका टाइटल 'मस्ट हेव ऑफिस टॉय फॉर 2017' था। इस आर्टिकल में क्लार्क ने Fidget Spinner के बारे में बताया था, जिसके बाद से इसकी चर्चा होने लगी और सोशल मीडिया पर भी इसको जमकर वायरल किया गया।
इसका फायदा क्या है?
इसको बनाने के पीछे बताया जाता है कि इसको उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया था, जिनको फोकस करने में प्रॉब्लम होती है। इसकी मदद से जिनका माइंड बार-बार डाइवर्ट होता है, वो स्टेबल होने लगता है। इसके अलावा कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि इसकी मदद से स्ट्रेस को भी कम किया जा सकता है।
Created On :   15 July 2017 5:03 PM IST