मोबाइल या टैबलेट स्क्रीन का वीडियो ऐसे करें रिकॉर्ड

here is how to record screen of your android phone or tablet.
मोबाइल या टैबलेट स्क्रीन का वीडियो ऐसे करें रिकॉर्ड
मोबाइल या टैबलेट स्क्रीन का वीडियो ऐसे करें रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज बात स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने के लिए मौजूद सुविधाजनक ऐप की। दरअसल, स्क्रीन रिकॉर्डिंग की जरूरत आपको कभी भी पड़ सकती है। चाहे यूट्यूब पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध ना होने वाला वीडियो हो या आपके फोन में चल रही किसी भी गतिविधि को वीडियो के तौर पर कैद करना हो। स्क्रीन रिकॉर्डिंग वहां जरूरी हो जाती है, जहां सिर्फ स्क्रीनशॉट से काम नहीं चलाया जा सकता। आज जिक्र ऐसे ही 5 सुविधाजनक स्क्रीन रिकॉर्डिंग एंड्रॉयड ऐप का, जिनका इस्तेमाल आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान ला सकते हैं।

 

 Image result for here's how to record screen of your android phone

 

AZ Screen Recorder

एजेड स्क्रीन रिकॉर्डर सबसे सुविधाजनक स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप में से एक है। यह ऐप हल्का और सरल तो है ही साथ ही इसका यूजर इंटरफेस भी यूजर फ्रेंडली है। इसमें एक ओवरले बटन होता है, जो कॉन्टेंट की रिकॉर्डिड कॉन्टेंट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करता। इसमें इनबिल्ट वीडियो एडिटर भी है, जिससे आप वीडियो रिकॉर्डिंग को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें कोई टाइम लिमिट की बाधा नहीं होती, कोई वॉटरमार्क नहीं होता। यह बिल्कुल मुफ्त है लेकिन कुछ अतिरिक्त पैसे खर्च कर आप इसका "प्रो" वर्ज़न भी ले सकते हैं।
 

DU Recorder

DU रिकॉर्डर ऐप अपनी क्वॉलिटी के लिए जाना जाता है। यह फोन की स्क्रीन को 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन/60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है। ऐप 20 भाषाओं में काम करता है और इसका यूआई यूज़र को पसंद आता है। इसमें भी इन बिल्ट वीडियो एडिटर दिया जाता है। यह मुफ्त में डाउनलोड और इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। हालांकि, टैबलेट में इस ऐप को सपोर्ट की बहुत लोगों ने तारीफ नहीं की लेकिन स्मार्टफोन में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Vysor

वाइज़र एक मज़ेदार ऐप है, जो आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर मोबाइल फोन की स्क्रीन दिखा देता है। इसकी मदद से आप फोन की स्क्रीन को कम्प्यूटर पर देखकर उसे रिकॉर्ड कर सकते हैं। यूं तो यह मुफ्त है लेकिन अगर आप इसमें एचडी क्वॉलिटी की रिकॉर्डिंग करते हैं तो थोड़े पैसे खर्चने होंगे।
 

Mobizen Screen Recorder

मोबीज़ेन स्क्रीन रिकॉर्डर एक यूज़र फ्रेंड्ली स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप है। इससे रिकॉर्ड कर आप बाद में एडिट भी कर सकते हैं। साथ ही अपनी पसंद का बैकग्राउंड म्यूज़िक भी आप इसमें लगा सकते हैं। यह ऐप 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा देता है। यह उन मुफ्त ऐप में से एक है, जो वॉटरमार्क हटाकर वीडियो देने में सक्षम हैं।
 

One Shot Screen Recorder

वन शॉट स्क्रीन रिकॉर्डर उन स्मार्ट रिकॉर्डर ऐप में गिना जाता है, जो यूज़र फ्रेंड्ली होने के चलते खासा लोकप्रिय हैं। कई ऐप में देखा गया है कि जब तक आप रिकॉर्डिंग को रोकते हैं, तब तक फालतू का हिस्सा भी साथ में रिकॉर्ड हो जाता है। यह ऐप आपको ऐसी स्थिति में नहीं डालता। इसमें तय वक्त के बाद रिकॉर्डिंग रोकने का वक्त दिया जाता है, जिसके बाद आप रिकॉर्डिंग को रिज़्यूम कर एडजस्ट कर सकते हैं। हालांकि, यह ऐप वॉटरमार्क हटाने के लिए कुछ पैसे लेता है।

Created On :   1 April 2018 10:17 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story