भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor 8X, मिलेंगे ये फीचर्स

Honor 8X will be launch in India on October 16, learn speciality
भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor 8X, मिलेंगे ये फीचर्स
भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor 8X, मिलेंगे ये फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Huawei का सब-ब्रैंड Honor अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन Honor 8X को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह Honor 7X का अपग्रेड वर्जन है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए स्मार्टफोन की जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि नई दिल्ली में 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एक इवेंट में Honor 8x लॉन्च किया जाएगा। इसी महीने में Honor 8x को मलयेशिया, रूस, चेक रिपब्लिक और थाइलैंड में भी लॉन्च किया जाएगा।

अलग अलग वेरिएंट में इसकी कीमत 15,000 से 20,000 रुपए तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन की टक्कर Xiaomi Redmi 5 pro और RealMe 2 Pro से होगी।   

डिस्प्ले
Honor 8x में 6.5 इंच की FHD+ TFT IPS डिस्प्ले दी गई है, जो कि नॉच के साथ है। यह डिस्प्ले 1080x2340 पिक्सल्स का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है, वहीं स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 397 ppi है।

कैमरा
बात करें कैमरे की तो इसमें डुअल सेटप रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें प्राइमरी 20 MP व सेकंडरी 2 MP सेंसर शामिल है। यह कैमरा अपर्चर एफ/1.8 और LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।स्मार्टफोन में AR स्टीकर्स, पोर्ट्रेट मोड, HDR और सुपर नाइट सीन जैसे फीचर मिलेंगे।

रैम/ रोम
इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट 4 GB रैम/ 64 GB स्टोरेज, 6 GB रैम/ 64 GB स्टोरेज और 6 GB रैम/ 128 GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
Honor 8x, EMUI 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें कंपनी HiSilicon Kirin 710 एसओसी प्रोसेसर देगी। बता दें कि कुछ महीने पहले ही Huawei ने Nova 3i को Kirin 710 चिपसेट के साथ पेश किया था।

कनेक्टिविटी
Honor 8x में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5 mm हेडफोन जैक मिलेगा।

बैटरी
इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3750 mAh की बैटरी दी गई है।

कलर आॅपशन
इस स्मार्टफोन में Black, Blue, Red और Pink कलर आॅप्शन मिलेगा। 
 
 
  
 
 

Created On :   3 Oct 2018 11:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story