- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- गूगल मैप पर मारियो दिखा रहा रास्ता,...
गूगल मैप पर मारियो दिखा रहा रास्ता, ऐसे करे एक्टिवेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक का सबसे पॉपुलर वीडियो गेम कैरेक्टर एक बार फिर लौट आया है। इस बार वह न तो उछलते-कूदते कॉइन बटोरेगा, न ही एक्स्ट्रा लाइफ पाने के लिए छलांग लगाएगा। इस बार मारियो आपको रास्ता दिखाएगा। जी हां गूगल ने 10 मार्च को MAR10 डे के तौर पर मनाने के लिए "मारियो" गेम बनाने वाली कंपनी निनटेन्डो के साथ करार किया है। जिसके बाद अब गूगल मैप में नेविगेशन के दौरान चलने वाले तीर की जगह आपको मैप पर "मारियो" अपनी कार में बैठकर चलता हुआ दिखेगा।
ऐसे करें एक्टिवेट
- मारियो फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल मैप को अपडेट करना होगा।
- यह एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
- इसके बाद एप पर जाकर डेस्टिनेशन सेट करें।
- वहां पर START वाले ऑप्शन के ठीक बगल में एक ‘?’ दिखेगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपका "मारियो मोड" ऐक्टिवेट हो जाएगा।
- इसके बाद आप नेविगेशन स्टार्ट कर सकते हैं।
नेविगेशन के दौरान पहले जहां आपको तीर चलता हुआ दिखाई देता था, अब वहां आपको मारियो अपनी कार में बैठा दिखाई देगा और आपको रास्ता बताता नजर आएगा। "मारियो मोड" आपके गूगल मैप में 10 मार्च से एक्टिवेट है और पूरे एक हफ्ते तक चलेगा। गूगल के मुताबिक मैप यूजर्स मारियो के नेविगेशन रूट का स्क्रीनशॉट्स ले सकते हैं और उसे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर @GoogleMaps को टैग करके #MarioMaps हैशटैग के साथ ट्वीट या पोस्ट कर सकते हैं।
1985 में रिलीज हुआ था मारियो
"मारियो" वीडियो गेम का एक करेक्टर है। "मारियो" गेम को बनाने वाली कंपनी का नाम निनटेन्डो है। इस गेम के नाम पर स्पेन में एक सड़क है। यह गेम 13 सितंबर 1985 को रिलीज किया गया था। इस गेम को सबसे पहले जापान ने रिलीज किया गया था। 90 के दशक में यह सबसे पॉपुलर वीडियो गेम हुआ करता था। दुनिया में इसकी 31 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिकीं। बच्चों में इस गेम के प्रति गजब की दीवानगी होती थी और मारियो उनका फेवरेट करेक्टर हुआ करता था। बच्चे उसके लॉन्ग जम्प और फाइट को देखकर बहुत खूश होते थे।
Created On :   10 March 2018 10:26 PM IST