HP OMEN X 2S गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च, इसमें हैं डुअल स्क्रीन 

HP OMEN X 2S dual screens Laptops Launch in India, know features
HP OMEN X 2S गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च, इसमें हैं डुअल स्क्रीन 
HP OMEN X 2S गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च, इसमें हैं डुअल स्क्रीन 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी दिग्गज Intel और Asus के बाद अब HP ने भी अपना डुअल स्क्रीन वाला लैपटॉप पेश कर दिया है। हालांकि यह एक गेमिंग लैपटॉप है, जिसे OMEN X 2S नाम दिया गया है। इस लैपटॉप को कंपनी ने शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह डुअल स्क्रीन वाला दुनिया का पहला गेमिंग लैपटॉप है। इसी के साथ एचपी OMEN 15 लैपटॉप भी लॉन्च किया गया है। 

बात करें कीमत की तो इसकी कीमत 2,09,990 रुपए रखी गई है। वहीं OMEN 15 की कीमत 1,24,990 रुपए है जबकि एचपी पवेलियन गेमिंग 15 की शुरुआती कीमत 70,990 रुपए है। इसके अलावा गेमिंग माउस की कीमत 1,799 रुपए रखी गई है।

बेहतर गेमिंग अनुभव
यह लैपटॉप ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लैपटॉप पर अधिक खर्च किए बिना एक अच्छा गेमिंग अनुभव चाहते हैं। यह लैपटॉप सिर्फ 20 एमएम पतला है, जिसमें फुल मेटल चेसिस दिया गयाा है। कंपनी का कहना है कि 15 इंच का पहला डायगोनल गेमिंग लैपटॉप है जिसमें लिक्विड मेटल कंपाउंड का इस्तेमाल किया गया है जो गेमिंग के दौरान डिवाइस को गर्म होने से रोकता है।

गेमिंग आधारित फीचर्स
इसमें कई सारे गेमिंग आधारित फीचर्स दिए गए हैं। इस लैपटॉप में रियल टाइम स्क्रीन मिररिंग फीचर दिया गया है, जिसके जरिए मेन स्क्रीन में किसी भी चीज को कट कर बड़ा करके देखा जा सकता है। इस लैपटॉप में लेटेस्ट 9th जनरेशन इंटेल कोर आई9 हाई परफॉर्मेंस प्रोसेसर दिया गया है। OMEN X 2S में 16 जीबी तक की रैम दी गई है।

गेम खेलने के साथ देख सकेंगे Youtube वीडियो
OMEN X 2S में मेनस्क्रीन और कीपेड के बीच 6 इंच का एचडी डिस्प्ले लगाया गया है। इसमें गेम खेलने के साथ ही वॉट्सऐप पर मैसेजिंग और म्यूजिक ब्राउजिंग करने के साथ ही Youtube पर वीडियो भी देखा जा सकता है। 
 
लैपटॉप की OMEN सीरीज में OMEN X 2S 15 के अलावा OMEN 15 भी है। इन मॉडलों को नवीनतम 9 वें जनरल इंटेल कोर i9 प्रोसेसर के साथ 5GHz टर्बो, 8 कोर और 16 जीबी रैम से लैस किया गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए, HP एनवीडिया के नवीनतम RTX 2080 मैक्स-क्यू ग्राफिक्स कार्ड का विकल्प दिया है। 
 

Created On :   28 Jun 2019 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story