Huawei ने लिपस्टिक डिजाइन वाले TWS ईयरबड लॉन्च किए, जानें कीमत 

Huawei launches TWS earbuds with lipstick design, know the price
Huawei ने लिपस्टिक डिजाइन वाले TWS ईयरबड लॉन्च किए, जानें कीमत 
डिवाइस Huawei ने लिपस्टिक डिजाइन वाले TWS ईयरबड लॉन्च किए, जानें कीमत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की कंपनी Huawei ने FreeBuds Lipstick ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। ईयरबड्स का चार्जिंग केस लिपस्टिक जैसा दिखता है। जो काफी आकर्षित और अन्य ब्रांड से अलग नजर आता है। Huawei FreeBuds Lipstick (फ्रीबड्स लिपस्टिक) की कीमत EUR 249 है और यह लिमिटेड एडिशन में उपलब्ध होगी। 

इसके साथ ही कंपनी ने Watch GT 3 स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया है। Watch GT 3 वॉच 3 सीरीज़ के समान है, लेकिन नई वॉच ई-सिम सपोर्ट के साथ आता है। Huawei Watch GT 3 को 42mm और 46mm के दो डायल साइज में उपलब्ध होगी।

Huawei Watch GT 3 42mm की कीमत GBP 209 (लगभग 21,600 रुपए) जबकि Watch GT 3 46mm की कीमत GBP 229 (करीब 23,700 रुपए) से शुरू होती है। 

फीचर्स
Huawei ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस ANC ऑफ के साथ 22 घंटे का प्लेटाइम प्रदान करता है। ईयरबड्स 14.3mm ड्राइवर्स से लैस हैं और इसमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ v5.2 के लिए सपोर्ट है। हुवावे फ्रीबड्स लिपस्टिक को IPX4 रेटिंग मिली हुई है। 

बात करें Huawei Watch GT 3 की तो, इसे 42mm और 46mm समेत दो अलग-अलग साइज में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में अल्ट्रा कर्व्ड 3डी ग्लास के साथ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। 46mm वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर लगभग 14 दिनों तक का बैकप देती है। जबकि 42mm वैरिएंट 7 दिनों तक बैकप देती है। वॉच में 32MB RAM और 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है।"

स्मार्ट वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर, जियो मैग्नेटिक सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट रीडर, बैरोमीटर का प्रेशर सेंसर और टेम्परेचर सेंसर जैसे सेंसर लगे हैं। इसमें 100 से अधिक वर्कआउट मोड दिए गए हैं।

Created On :   23 Oct 2021 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story