इंडिया में iPhone 8, iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED की बिक्री शुरू

iPhone 8, iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED Editions Now in India.
इंडिया में iPhone 8, iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED की बिक्री शुरू
इंडिया में iPhone 8, iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED की बिक्री शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Apple के iPhone 8 और iPhone 8 Plus RED एडिशन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। बता दें कि  iPhone 8 और iPhone 8 Plus के ये स्पेशल एडिशन हैंडसेट रेड फिनिश के साथ आते हैं। ये हैंडसेट ऐप्पल के अधिकृत रिटेल स्टोर में उपलब्ध हैं। हैंडसेट के 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे और इनकी कीमत 67,940 रुपये से शुरू होती है। याद रहे कि इन स्पेशल एडिशन वेरिएंट को महीने की  शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।

पिछले साल भी ऐप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का लाल रंग वाला लिमिटेड एडिशन हैंडसेट 128 और 256 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया था। बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री से होने वाले फायदे का एक हिस्सा RED संस्थान को जाएगा जो एड्स के रोकथाम और रिसर्च से जुड़ी है।

 

Image result for iPhone 8 Plus RED

 

कीमतें

iPhone 8 (PRODUCT) RED एडिशन का 64 जीबी मॉडल 67,940 रुपये में मिलेगा। इसके 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 81,500 रुपये होगी। iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED का 64 जीबी वेरिएंट 77,560 रुपये और 256 जीबी वेरिएंट 91,110 रुपये में मिलेगा।
 

फीचर और स्पेसिफिकेशन

Related image

 

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस 2016 के आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के बेहतर वर्ज़न हैं। कंपनी ने पुराने डिज़ाइन और फॉर्म फेक्टर पर भरोसा जताया है। पहला गौर करने वाला बदलाव रंग वेरिएंट है। ये स्मार्टफोन सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड फिनिश में आएंगे। फोन के फ्रंट और रियर पैनल पर ग्लास कवर हैं। दोनों ही नए आईफोन मॉडल वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

Apple के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में ए11 बायोनिक चिपसेट दिए गए हैं। कंपनी ने बताया कि दोनों ही फोन बेहतर कैमरे के साथ आते हैं। आईफोन 8 में आपको 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, आईफोन 7 प्लस की तरह आईफोन 8 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर दिए गए हैं। अन्य क्षमता की बात करें तो यूजर अब नए आईफोन से 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

Created On :   28 April 2018 11:30 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story