- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- IT डिपार्टमेंट का MY Tax app लॉन्च,...
IT डिपार्टमेंट का MY Tax app लॉन्च, अब एक ठिकाने पर होगी सारी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नई कर प्रणाली जीएसटी लागू होने के बाद से ही लोगों कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका अंदाजा सरकार को पहले से था। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है। जैसे-जैसे दिक्कतें पेश आ रहीं हैं, वैसे-वैसे सरकार लोगों की परेशानियों हल करने के नए तरीके लाती जा रही है।
अब नई कर प्रणाली को देखते हुए इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट जल्द ही एक और मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिसके जरिए आईटी के दायरे में आने वाले लोगों को विभाग से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी। हालांकि इस ऐप पर टैक्सपेयर को आईटीआर रिटर्न फाइल करने की सुविधा नहीं मिलेगी।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने कहा कि इस ऐप का नाम MY Tax app रखा गया है। इसको सीबीडीटी इन हाउस तैयार कर रही है। डिपार्टमेंट ने कहा कि इस ऐप पर यूजर को अपने पैन नंबर से लिंक करना होगा। पैन नंबर लिंक करने के बाद इस ऐप पर टैक्स से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी, जिसमें थर्ड पार्टी के जरिए किए गए डिडक्शन की जानकारी भी मिलेगी। इसके साथ ही टैक्सपेयर ऐप के जरिए अपनी शिकायत भी डिपार्टमेंट भी भेज सकेगा। इसके साथ ही वो डिपार्टमेंट के जरिए भेजे गए सवालों का जवाब भी दे सकेगा।
Created On :   18 July 2017 3:10 PM IST