- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- जल्द लॉन्च हो सकता है Lenovo K8...
जल्द लॉन्च हो सकता है Lenovo K8 Note का अपडेट वर्जन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विभिन्न कंपनियों द्वारा लगातार कम बजट और लेटेस्ट फीचर्स वाले एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च किए जा रहे हैं। ऐसे में चीनी कंपनी Lenovo भी भारत में जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। दअरसल कंपनी द्वारा एक लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे गए हैं। इसमें 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट की जानकारी दी गई है। जिसमें "द किलर रिटर्न्स" का जिक्र किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Lenovo K8 Note का अपग्रेडेड वेरियंट लॉन्च कर सकती है।
बता दें कि Lenovo ने सितंबर 2017 में Lenovo K8 Note और Lenovo K8 Plus दो स्मर्टफोन लॉन्च किए गए थे। इसके बाद पिछले एक साल के दौरान भारत में अपना कोई भी स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया गया।
बजट फोन
इनवाइट टीजर में फोन में मेटैलिक फ्रेम और घुमावदार किनारों को दर्शाया गया है। उम्मीद है कि लेनोवो का यह फोन बजट कैटिगरी में लॉन्च किया जाएगा। इयकी कीमत 10,000 से 20,000 रुपए तक हो सकती है। हालांकि नए स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
जानें Lenovo K8 Note के बारे में
सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया Lenovo K8 Note, कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो दो रियर कैमरे के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वरिएंट में लॉन्च किया था। इसमें एक वेरिएंट 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वाला है और दूसरे में 4 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज है। इसकी कीमत 12 से 14 हजार रुपए तक रखी गई।
फीचर्स
इस फोन में 5.5 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x1920 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है। इसके रियर में डुअल कमरा सेटप दिया गया, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेंसर की मदद से बोकेह इफेक्ट आता है। रियर कैमरे के साथ डुअल-LED सीसीटी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Created On :   7 Oct 2018 10:32 AM IST