- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Lenovo ने भारत में लॉन्च की Smart...
Lenovo ने भारत में लॉन्च की Smart Clock और Smart Display, जानें फीचर्स और कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी Lenovo ने भारत में अपने दो स्मार्ट होम डिवाइस पेश किए हैं। इनमें Lenovo Smart Clock और Lenovo Smart Display डिस्प्ले शामिल हैं। इन दोनों डिवाइस में Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्मार्टफोन डिस्पले का स्क्रीन साइज 10 इंच है। लेनोवो की इन दोनों डिवाइस की बिक्री अगले महीने यानी सितंबर से होगी।
बात करें कीमत की तो भारत में Lenovo Smart Clock की कीमत 5999 रुपए से शुरू होती है। वहीं Lenovo Smart display की कीमत 14,999 रुपए है। कंपनी के मुताबिक ये दोनों डिवाइस Lenovo की वेबसाइट सहित Flipkart, Croma, Reliance digital और Lenovo के स्टोर्स से खरीदे जा सकते हैं।
Lenovo Smart Clock
इस स्मार्ट क्लॉक में 4 इंच की IPS स्क्रीन दी गई है। स्मार्ट क्लॉक में दी गई डिस्प्ले पर अलार्म, मीटिंग्स रिमाइंडर से लेकर वेदर इनफॉर्मेशन दिखते हैं। स्क्रीन सेवर के तौर पर आप इस क्लॉक में ऐल्बम सेट कर सकते हैं। बता दें कि इस Smart Clock में कई फीचर्स हैं जिनमें Google Assistant भी शामिल है। इससे गाने भी सुन सकते हैं, इस Smart Clock में 6W का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है।
Lenovo Smart Display
Lenovo के स्मार्ट डिस्प्ले का साइज 10 इंच है यह FHD डिस्प्ले है, जो 1920x1200 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसमें भी Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है। इसमें वॉयस और टच दोनों का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्ट डिस्प्ले में मल्टी टास्किंग आसानी कर सकते हैं। स्मार्ट डिवाइसेज के लिए इसमें सिंगल हब दिया गया है जहां से उन्हें मैनेज किया जा सकता है।
इसमें YouTube का भी सपोर्ट है, जिससे आप वीडियोज भी देख सकते हैं और Google सर्च भी कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार इसे डिजिटल फोटोफ्रेम की तरह भी यूज किया जा सकता है। इसमें 10 वॉट का फुल रेंज स्पीकर दिया गया है। डिवाइस में क्वॉलकॉम का होम हब आधारित स्नैपड्रैगन 624 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2GB और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा डिस्प्ले में 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ भी है।
Created On :   29 Aug 2019 3:32 PM IST