Lenovo ने लॉन्च किए 2 नए लैपटॉप, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत

Lenovo Yoga 730, Yoga 530 2-in-1 Laptops With Alexa Support Launched at MWC 2018.
Lenovo ने लॉन्च किए 2 नए लैपटॉप, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत
Lenovo ने लॉन्च किए 2 नए लैपटॉप, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नॉलजी के "महासमर" MWC 2018 में एक के बाद एक उत्पाद लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में लेनोवो ने योगा सीरीज के दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने योगा 730 लैपटॉप को 13 और 15 इंच वेरिएंट में उतारा है। इसके अलावा योगा 530 लैपटॉप भी लॉन्च किया गया है। लेनोवो योगा 730 और योगा 530 को फ्लेक्स 14 भी कहा जाता है। इन्हें इंटेल के 8वें जेनरेशन वाले प्रोसेसर और अलेक्ज़ा सपोर्ट की देकर अपग्रेड किया गया है। नया योगा 2 इन 1 लैपटॉप 8वें जेनरेशन वाले इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस है। 15 इंच वाले योगा 730 में एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 ग्राफिक्स और फुल साइज कीबोर्ड के विकल्प शामिल हैं। नया योगा 730 लैपटॉप अल्ट्रा-एचडी आईपीएस टचस्क्रीन के साथ आया है, वहीं योगा 530 में भी फुल एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इनके किनारे पतले हैं। लैपटॉप के साथ यूज़र को विकल्प के तौर पर लेनोवो पेन 2 भी दिया जाएगा, जिसकी सेंसिटिविटी 4,096 लेवल है। इसके जरिए यूजर राइट, ड्रॉ जैसे काम कर पाएंगे।

 

Related image

 

सुरक्षा को मजबूत बनाते हुए लेनोवो ने इनमें विंडोज हेलो के जरिए इंटीग्रेटिड फिंगरप्रिंट रीडर दिया है। हालांकि, कंपनी ने इससे भी दिलचस्प बदलाव योगा 730 में दो वॉयस इनेबल्ड असिस्टेंट देकर किया है। यह फीचर नए फार-फील्ड माइक्रोफोन जोड़ने से ही संभव हो पाया है। वजन की बात करें तो योगा 730 का 15 इंच वाला वेरिएंट 1.89 किलो वज़नी है। वहीं, इसके 13 इंच वाले वेरिएंट की वज़न 1.12 किलो है। इसके अतिरिक्त 14 इंच वाला योगा 530 1.6 किलो वजनी है। नये योगा 730 के 13 इंच वेरिएंट की बैटरी को लेकर दावा है कि यह 11.5 घंटे तक चलेगी। वहीं, 15 इंच वेरिएंट की बैटरी लैपटॉप को 11 घंटे तक "जिंदा" रखेगी। लेनोवो ने दावा किया है कि उसके योगा 530 और योगा 730 (13 इंच वेरिएंट) में रैपिड चार्ज तकनीक है, जिससे यूजर 15 मिनट की चार्जिंग में लैपटॉप को 2 घंटे तक आराम से इस्तेमाल कर पाएंगे।

 

लेनोवो ने एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए 2 नए लैपटॉप, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत


अब आते हैं कीमत और उपलब्धता पर। लेनेवो पेन2 समेत 13 इंच वाले योगा 730 की कीमत लगभग 80,000 रुपये से शुरू होगी। यह अप्रैल से उपलब्ध हो जाएगा। वहीं 15 इंच वाला मॉडल, पेन2 के साथ खरीदने पर लगभग 87,900 रुपये अदा करने होंगे। यह भी अप्रैल तक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 14 इंच वाले योगा 530 लैपटॉप की कीमत लगभग 43,900 रुपये होगी। इसे जून में उपलब्ध करवाया जाएगा। ध्यान रहे, योगा 530 को यूएस में फ्लेक्स 14 नाम से जाना जाता है। इसके अलावा बता दें कि लेनोवो ने एमडब्ल्यूसी 2018 में अपने 3 क्रोमबुक भी प्रदर्शित किए। बता दें कि कंपनी 100ई, 300ई और 500ई को सीईएस 2018 में लॉन्च कर चुकी है लेकिन अब ये बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। नए फीचर में बदला हुआ डिजाइन, टच और पेन शामिल है।

Created On :   27 Feb 2018 6:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story