15 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Mi 6S, कुछ ऐसा होगा स्मार्टफोन

Mi 6S Will We See It on October 15? learn leak specification
15 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Mi 6S, कुछ ऐसा होगा स्मार्टफोन
15 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Mi 6S, कुछ ऐसा होगा स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi 15 अक्टूबर को अपनी Mi MIX सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। वहीं दूसरी ओर Mi 6S भी इसी दिन लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी Mi 6 के एक नए वेरियंट पर लगातार काम कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस फोन को भी लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Mi 6S को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। यहां Mi 6S की काफी जानकारी दी गई है। जिससे चता चलता है कि इसमें काफी सारे नए फीचर्स मिलेंगे। 

इस स्मार्टफोन में चारों तरफ से 3D ग्लास फिनिश दिया है जिससे यह प्रीमियम नजर आता है। किनारों को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है जिससे चमकदार आउटलाइन बनती है। फिलहाल कीमत के बारे में कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। खबरों के अनुसार कुछ ऐसा होगा Mi 6S...

इस स्मार्टफोन में 5.15 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी जाएगी, जो कि 1080 x 1920 पिक्सल का रेज्यूलेशन देगी। वहीं Xiaomi Mi 6S में 6 GB रैम दी जाएगी। वहीं इसमें 128 GB स्टोरेज क्षमता दी जा सकती है। 

Mi 6 लेटेस्ट Android 9 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 2.45 GHz के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें अड्रीनो 540 GPU भी दिया जाएगा। 

 

Created On :   14 Oct 2018 5:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story