- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Moto G5 Plus को मिला ओरियो 8.1...
Moto G5 Plus को मिला ओरियो 8.1 अपडेट, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने ऑफिशियल तौर पर अपने स्मार्टफोन मोटो जी5 प्लस के लिए एंड्राइड 8.1 ओरियो का अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी को इस अपडेट के साथ ही इंटरफेस में सुधार, नए फीचर्स और जुलाई सिक्योरिटी पैच मिला है। ये अपडेट फिलहाल ब्राजील और दूसरे देशों में मौजूद है और यूजर्स ओरियो का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यदि आप भी इस अपडेट को हासिल करना चाहते हैं यूजर्स मोटोराला फीडबैक नेटवर्क (MFN) पर रजिस्टर करना होगा।
ये भी पढ़ें : Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा
ओरियो 8.1 अपडेट के बाद मोटो जी5 प्लस में गूगल पिक्सल 2 के जैसा लॉन्चर और इंटरफेस मिला है। अपडेट करने के बाद आप तीन उंगलियों का इस्तेमाल कर स्क्रीनशॉट ले सकेंगे। इसके साथ ही ऑटोमेटिक वॉलपेपर बदलाव में लाइट और डार्क थीम का सपोर्ट मिलेगा। बात करें फोन के स्पेसिफिकेशन की तो मोटो जी5 प्लस में 5.2 फुल एचडी IPS LCD डिस्प्ले है। फोन में 2 गीगाहर्टज स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। मोटो जी5 प्लस 3 वेरिएंट में आता है। इसमें 2 GB रैम/32GB स्टोरेज, 3GB रैम/32GB स्टोरेज और 4GB रैम/64GB स्टोरेज है।
ये भी पढ़ें : 30 जुलाई से खरीद सकेंगे Asus ZenFone 5Z का 8 GB वेरिएंट
मोटोरोला ने पिछले साल अप्रैल में Moto G5 Plus को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस डिवाइस को 14,999 रुपये में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय यह डिवाइस एंड्रॉइड 7.0 Nougat पर काम करता था।
Created On :   30 July 2018 10:38 AM IST