Motorola One Power की पहली सेल Flipkart पर शुरु, जानें कीमत और खासियत

Motorola One Power first cell today, learn specialty and price
Motorola One Power की पहली सेल Flipkart पर शुरु, जानें कीमत और खासियत
Motorola One Power की पहली सेल Flipkart पर शुरु, जानें कीमत और खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo कंपनी के मालिकाना हक वाली Motorola ने सितंबर माह में Motorola One Power को लाॅन्च किया था। 5000 mAh की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज (5 अक्टूबर) को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरु हो गई है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को 15 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे तक उपयोग किया जा सकेगा। यह Motorola और Google की साझेदारी में बनाया  गया स्मार्टफोन है। खासियत यह कि इसका निर्माण पूरी तरह से भारत में किया गया है, यानी कि ये फोन मेक इन ​इण्डिया का हिस्सा है। 

Motorola One Power की कीमत 15,999 रुपए है। इस फोन को No Cost EMI और डेबिट कार्ड EMI पर खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं यदि आप इसकी खरीदी के लिए मास्टर कार्ड से पहला पेमेंट करते हैं तो आपको 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन का पेमेंट Axis Bank बज कार्ड से करने पर भी 10% का डिस्काउंट मिलेगा। आइए जानते हैं इसकी खासियत...

डिस्प्ले
इस फोन में 6.2 इंच की FHD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080 x 2246 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9

कैमरा
Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटप दिया गया है। इसमें अपर्चर f/1.8 के साथ 16 MP का प्राइमरी और अपर्चर f/2.2 के साथ 5 MP का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रैम/ रोम
यह फोन 4 GB रैम 64 GB स्टोरेज क्षमता के साथ आता है।  इसकी स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
यह फोन Android 8.1 ओरियो पर काम करता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी
इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS, USB टाइप- सी और 3.5mm हेडफोन जैक  दिया गया है।

बैटरी
Motorola One Power में 5000 mAh की बिग बैटरी दी गई है। खासियत यह कि इसे एक बार चार्ज करने पर दो दिन का बैकप मिलेगा। वहीं इसे कंपनी के टर्बोचार्जर से 15 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे तक उपयोग किया जा सकेगा।

सुरक्षा
इस फोन के रियर में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Created On :   5 Oct 2018 7:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story