नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के भारत में लॉन्च तारीख का खुलासा

Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 (2018), Nokia 1, Nokia 8110 4G India Launch Date Revealed
नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के भारत में लॉन्च तारीख का खुलासा
नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के भारत में लॉन्च तारीख का खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। HMD ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शुरू होने से ठीक पहले रविवार को बार्सिलोना में पांच नए नोकिया फोन लॉन्च किए। ये हैं- नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 1 और नोकिया 8110 4जी। बता दें कि नोकिया 8110 4जी एक फीचर फोन है। लॉन्च के वक्त इन हैंडसेट की अंतरराष्ट्रीय कीमत का ऐलान किया गया। लेकिन भारतीय कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब इन हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर कई अहम जानकारियां मिली हैं।

 

Image result for HMD Global


मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर बातचीत में एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट इंडिया अजय मेहता ने लेटेस्ट नोकिया मोबाइल फोन के लॉन्च की तारीख के बारे में इशारों में बताया। भारत में सबसे पहले नोकिया 1 लॉन्च होगा। भारत में यह फोन अप्रैल महीने में आएगा। इसके बाद नोकिया 6 (2018) के एक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। मेहता के मुताबिक, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। वहीं, इस हैंडसेट के दूसरे वेरिएंट को मई या जून महीने तक पेश किया जाएगा।

 

Related image


नोकिया 8 सिरोको को भारतीय मार्केट में मई महीने तक उतारा जा सकता है। वहीं, नोकिया 7 प्लस को मई महीने के आखिर या जून की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है। सबसे आखिरी में लॉन्च होगा नोकिया का लेटेस्ट फीचर फोन, नोकिया 8110 4जी। इसके जुलाई 2018 के बाद ही लॉन्च किए जाने की संभावना है। जैसा कि हमने आपको बताया, रविवार को पांच मोबाइल से पर्दा उठाया गया। इनमें चार एंड्रॉयड स्मार्टफोन थे। तीन एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हैं। वहीं, नोकिया 1 एंड्रॉयड गो हैंडसेट है।

Created On :   27 Feb 2018 6:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story