आज से दुनियाभर में ऑनलाइन मिलेंगे मप्र के हैंडलूम प्रोडक्ट

now anyone can purchase handloom products of madhya pradesh online
आज से दुनियाभर में ऑनलाइन मिलेंगे मप्र के हैंडलूम प्रोडक्ट
आज से दुनियाभर में ऑनलाइन मिलेंगे मप्र के हैंडलूम प्रोडक्ट
हाईलाइट
  • ई-मार्केटिंग के जरिए लोग घर बैठे शॉपिंग कर पाएंगे।
  • ऑनलाइन मिलेंगे मप्र के हैण्डलूम प्रोडक्ट।
  • मप्र के कई हैण्डलूम प्रोडक्ट मिलेंगे ऑनलाइन।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, कपड़े, खाद्य सामग्री के अलावा घरेलू उपयोग की वस्तुएं ऑनलाइन माध्यम से लोग खरीद रहे हैं। कई बार हमें हाथ से बनी हुई वो वस्तुएं नहीं मिल पाती जो हम किसी कारीगर की दुकान से खरीदते हैं। लोगों की पहुंच से दूर होते हैण्डलूम प्रोडक्ट को संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लि. ई मार्केटिंग के जरिए ग्राहकों को घर बैठे शॉपिंग कराने जा रहा है। 30 अगस्त से ऑनलाइन स्टोर अमेजन पर मध्य प्रदेश के परंपरागत हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स उपलब्ध होना शुरू होंगे। शुरुआत में यहां मृगनयनी के 550 प्रोडक्ट  डिस्प्ले किए जाएंगे। इसके बाद इनकी संख्या 750 तक की जाएगी।
 

ये प्रोडक्ट होंगे उपलब्ध
ऑनलाइन स्टोर पर मृगनयनी के विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे। इनमें महेश्वर, चंदेरी, सौंसर, कोसा, बाफ्ता, बाग प्रिंट, डाबू- प्रिंट, बटिक- प्रिंट, हैण्डलूम शिफॉन, बेल मेटल, सिरामिक क्राफ्ट, बोड वर्क की ज्वैलरी, सीधी की दरियां, जूट के झूले, लकड़ी के खिलौने, सौंसर पडाना की हैण्डलूम बेड कवर, जरी जरदौजी के बटुए, रेडिमेड गार्मेंट- पुरुष व महिलाओं के लिए, दुपट्टे, साड़ियां, डायरी, गौंड पेंटिंग, योगा मेट, फाइल कवर, ट्रेवलिंग पाउच, कांथा बेग आदि। 

प्रमाणित हैण्डलूम के लिए मार्क
अमेजन ने अपनी वेबसाइट पर एक विशेष सेक्शन बनाया है, जो केवल प्रमाणित हैण्डलूम प्रोडक्ट का होगा, www.amazon.in/handlom अमेजन का ये विशेष हैण्डलूम सेक्शन सुनिश्चित करता है कि इस सेक्शन का हर एक विक्रेता असली हैण्डलूम प्रोडक्टस बेच रहा है। इस प्रोडक्टस पर सरकार द्वारा दिए गए हैण्डलूम मार्क, क्राफ्ट मार्क, सिल्क मार्क आदि प्रमाणीकरण चिन्ह होते हैं। 

 

 

 

Created On :   30 Aug 2018 9:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story