वन प्लस नॉर्ड 2टी 5जी भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord 2T 5G will be launch in India soon, know possible price and features
वन प्लस नॉर्ड 2टी 5जी भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
स्मार्टफोन वन प्लस नॉर्ड 2टी 5जी भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपना नया हैंडसेट भारतीय बाजार में लाने वाली है। इस फोन का नाम नॉर्ड 2टी 5जी है, जिसकी लॉन्चिंग की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आपको बता दें कि OnePlus Nord 2T 5G भारतीय बाजार से पहले कई अन्य मार्केट में लॉन्च हो चुका है। फिलहाल इसकी संभावित कीमत और फीचर्स लीक हो गए हैं। जिससे इसकी कई सारी डिटेल सामने आई है। 

लीक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord 2T 5G की बिक्री अमेजन पर होगी। ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत 399 यूरो (करीब 33,400 रुपए)  से शुरु होती है। हाालांकि, भारत में इसकी कीमत 30,000 रुपए से कम होने की संभावना है। आइए जानते हैं संभावित फीचर्स के बारे में...

OnePlus 2T 5G की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 2T 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी लेंस आता है, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है।

वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर है। जबकि तीसरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर दिया गया है। 

यह फोन एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 पर काम करता है। इसमें बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 12 जीबी तक रैम के साथ मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Created On :   11 Jun 2022 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story