- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- वनप्लस ने भारत में लॉन्च किए नॉर्ड...
वनप्लस ने भारत में लॉन्च किए नॉर्ड बड्स सीई, सिंगल चार्ज में मिलेगा 20 घंटे का बैकअप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वनप्लस ने भारत में अपने नए ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इसे कंपनी ने नॉर्ड बड्स सीई नाम दिया है। खासियत यह कि, ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 20-घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम हैं। इसमें कॉल्स के लिए AI नॉइज कैंसिलेशन का भी ऑप्शन दिया गया है। ईयरबड्स को दो कलर ऑप्शन मूनलाइट व्हाइट और मिस्टी ग्रे में पेश किया गया है।
बात करें कीमत की तो, OnePlus Nord Buds CE ईयरबड्स को भारत में 2,699 रुपए के प्राइज टैग के साथ लॉन्च किया गया है। हालांकि, इसे इंट्रोडक्टरी कीमत 2,299 रुपए में खरीदा जा सकता है। इंट्रोडक्टरी ऑफर कब तक रहेगा इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। इसकी बिक्री कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
OnePlus Nord Buds CE के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord Buds CE ईयरबड्स में 20Hz से 20,000Hz फ्रीक्वेंसी रिस्पांस के साथ 13.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें कॉल्स के लिए AI नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। यही नहीं इसमें AAC और SBC ऑडियो फॉर्मेट का भी सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं यानी कि ये वॉटर रेसिस्टेंस हैं।
प्रत्येक ईयरबड में 27mAh की बैटरी जबकि चार्जिंग केस में 300mAh की बैटरी दी गई है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी चार्जिंग केस के साथ 20-घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है। वहीं 10 मिनट चार्ज पर 81 मिनट तक प्लेबैक टाइम मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ USB Type-C चार्जिंग केबल और एक नोर्ड इमोजी स्टिकर भी मिलेगा।
Created On :   1 Aug 2022 7:20 PM IST