Upcoming: Oppo Find X2 में मिलेगा Sony सेंसर और दमदार प्रोसेसर, लीक हुए फीचर्स

Oppo Find X2 will get Sony sensor and powerful processor, leaked features
Upcoming: Oppo Find X2 में मिलेगा Sony सेंसर और दमदार प्रोसेसर, लीक हुए फीचर्स
Upcoming: Oppo Find X2 में मिलेगा Sony सेंसर और दमदार प्रोसेसर, लीक हुए फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट लॉन्च करेगी। इसका नाम Find X2 (फाइंड एक्स2) सामने आया है। यह फोन Find X का सक्सेसर होगा, जो कि 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकता है। हालांकि लॉन्च से पहले इस फोन की ऑनलाइन लीक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स सामने आए हैं। जिसमें ​इससे जड़ी कई जानकारी मिलती हैं।

चाइनीज सोशल साइट Weibo पर एक यूजर ने Oppo Find X2 से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर की हैं। जिसके मुताबिक यह फोन लेटेस्ट 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन का कैमरा भी पहले की अपेक्षा अधिक बेहर होगा। हालांकि कंपनी ने अब तक इससे जुड़े फीचर्स या लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Canon ने लॉन्च किया ये धांसू कैमरा, इसके फीचर्स बना देंगे दीवाना

बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस
लीक रिपोर्ट के अनुसार बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस ने लिए कंपनी ने जापानी दिग्गज कंपनी Sony (सोनी) के साथ पार्टनरशिप की है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल Sony IMX689 सेंसर मिलेगा, जिसका सेंसर साइज 1/1.3 इंच होगा। यह Sony IMX600 से बड़ा होगा, जो कि Huawei Mate 30 Pro (हुआवेई मेट 30 प्रो) में दखने को मिला था। 

वहीं इसमें सेकंडरी सेंसर के तौर पर Sony IMX708 दिया जा सकता है, जो कि अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ आ सकता है। इसमें 13मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस 5X होगा, जो हाइब्रिड ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 
इसमें 32मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेंसर हो सकता है।

Huawei Band 4 भारत में हुआ लॉन्च, जानें खूबियां

क्वॉड HD+ डिस्प्ले
बात करें डिस्प्ले की तो इसमें कंपनी 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले का उपयोग करेगी। Oppo Find X2 में क्वॉड HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जो कि 3160x1440 पिक्सल्स का रेज्यूलेशन देगी। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 80 डिग्री पर कर्व्ड होगी। 

दमदाम प्रोसेसर
यह फोन Android 10 पर बेस्ड ColorOS 7 पर रन करेगा।  वहीं बेहतर परफोर्मेंस के लिए Oppo Find X2 में क्वालकोम स्नेपड्रैगन 865 SoC के साथ स्नेपड्रैगन X55 5G मॉडल मिलेगा। पावर के लिए इसमें बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो कि 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकती है। हालांकि बैटरी कितने पावर की होगी, इसकी जानकारी नहीं मिली है। 

  
  
 

Created On :   25 Jan 2020 9:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story