OPPO लॉन्च करेगा 10 GB रेम और 512 GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन!

Oppo R17 Races To Become Worlds First Smartphone With 10GB RAM.
OPPO लॉन्च करेगा 10 GB रेम और 512 GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन!
OPPO लॉन्च करेगा 10 GB रेम और 512 GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने 5 महीने पहले ही R15 और  R15 ड्रीम मिरर एडीशन स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द ही इन फोन के अपग्रेड लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने एक नये फोन का टीजर जारी किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फोन R17 है। दावा किया जा रहा है कि ये स्मार्टफोन 10 GB रैम वाला होगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस डिवाइस की स्पेसिफिकेशन की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इस फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में कुछ भी कहना काफी जल्दबाजी होगी।

 

 

चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक तस्वीर शेयर की गई है। जो चीन में हुए एक इवेंट की थी। बताया जा रहा है कि इस इवेंट को ओप्पो ने स्पोंसर किया था। इसी इवेंट में Oppo R17 का टीजर शेयर किया गया। टीजर के अलावा इस इवेंट में फोन को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई। लेकिन दावा किया जा रहा है कि स्मार्टफोन में 10 GB रैम के साथ आएगा। प्लेफुलड्रॉयड नाम की वेबसाइट ने सबसे पहले इसकी जानकारी दी है।

 

 

अगर खबरों पर भरोसा करें तो Oppo R17 पहला फोन होगा जो 10 GB रैम के साथ आएगा। 10 GB रैम एक फोन को काफी ताकत देगा। लेकिन लोगों को मानना है कि एक फोन में 10 GB रैम बहुत ज्यादा है। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि Vivo Xplay7 में 10 GB रैम होगी। फोन  में 92.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया था। साथ ही फोन में 4K ओलेड डिस्प्ले होने की बात भी कही गई थी। यही नहीं फोन दो वेरिएंट में लॉन्च होगा 256 GB स्टोरेज और 512GB स्टोरेज। अफवाहों से दूर फिलहाल कंपनी ने ऐसे किसी भी हेंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन बाजार में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 30 हजार से लेकर 35 हजार के बीच होगी।

Created On :   28 July 2018 11:56 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story