रियलमी वॉच 3 प्रो इस दिन होगी भारत में लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

Realme Watch 3 Pro will be launch in India on 06 september, know possible features
रियलमी वॉच 3 प्रो इस दिन होगी भारत में लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
स्मार्टवॉच रियलमी वॉच 3 प्रो इस दिन होगी भारत में लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च करने की तैयारी में है। यहां हम बात कर रहे हैं वॉच 3 प्रो (Watch 3 Pro) की। रिपोर्ट के अनुसार, इस वॉच को कंपनी आगामी 6 सितंबर को पेश करने वाली है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, Realme Watch 3 Pro स्मार्टवॉच में एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। 

आपको बता दें कि, कंपनी ने Realme Watch 3 Pro की लॉन्चिंग की जानकारी ट्वीट करके दी है। कंपनी ने इस वॉच का एक टीजर भी जारी किया है। जिसके अनुसार, Realme Watch 3 Pro की लॉन्चिंग भारत में 6 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे होगी। इस वॉच के लिए कंपनी की वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच के संभावित और लीक फीचर्स के बारे में...

Realme Watch 3 Pro संभा​वित फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार, Realme Watch 3 Pro, इसी साल जुलाई में लॉन्च हुई Realme Watch 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगी। Watch 3 Pro में 1.78 इंच की डिस्प्ले मिलेगी यहां स्क्वॉयर डायल देखने को मिलेगा। वहीं डिस्प्ले 368x448 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देगी और इसकी ब्राइटनेस 500 निट्स होगी।

इस वॉच में रेक्टेंगुलर ब्लैक डायल मिलेगा और साइड में नेविगेशन के लिए एक बटन मिलेगा। खासियत यह कि इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ इनबिल्ट जीपीएस भी मिल सकता है। वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। वहीं इसके साथ IP68 की रेटिंग भी मिल सकती है। 

 

Created On :   31 Aug 2022 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story