- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- रेडमी नोट 5A के बॉक्स की इमेज हुई...
रेडमी नोट 5A के बॉक्स की इमेज हुई लीक, जानें इस फोन के फीचर्स

डिजिटल डेस्क,भोपाल। Xiaomi के रेडमी फोन्स यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं और इन्हें खरीदने के लिए लोग बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। हाल ही में रेडमी नोट 5 के बारे में कुछ जानकारियां लीक्स हुई हैं, जिससे पता चलता है कि कंपनी अब रेडमी 4 के अपकमिंग वैरिएंट पर काम कर रही है।
इसके अलावा कंपनी इसके सस्ते वैरिएंट की भी तैयारी कर रही है, जो रेडमी नोट 5A हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने रेडमी 4A, रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम लांच किया है। जिनमें सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 4A है। ऐसी ही उम्मीद रेडमी 5 से भी की जा सकती है।
फोन के खास फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी नोट 5 MIUI9 से लैस होगा, जो एंड्रायड नोगाट पर रन करेगा। इस फोन को कंपनी दो वैरिएंट- 3 जीबी रैम,32 जीबी इंटरनल और 4 जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल के साथ लांच किया जा सकता है। इसमें 5 इंच की स्क्रिन और 16 मेगापिक्सल रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक रेडमी नोट 5 को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
Created On :   11 July 2017 12:34 PM IST