Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट लॉन्च, जानें फीचर्स

Redmi Note 8 Pro launched in New color variants
Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट लॉन्च, जानें फीचर्स
Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट लॉन्च, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने अक्टूबर के मध्य में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन का एक नया स्टोरेज वेरिएंट और एक नया कलर वेरिएंट भी पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने इस फोन का एक और कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह फोन अब ओशियन ब्लू कलर में भी उपलब्ध होगा। 

हाल ही में  Xiaomi ने इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर दी है। अब इस फोन को ओशियन ब्लू कलर वेरिएंट के अलावा शैडो ब्लैक, गामा ग्रीन, डार्क सी ब्लू और हैलो व्हाइट ह्यू कलर में भी खरीदा जा सकेगा। फिलहाल इस वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 8 Pro में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 1080x2340 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 का है वहीं स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 90% है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो कैमरे दो मेगापिक्सल के हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 8 Pro तीन वेरियंट में आता है। इसमें 6GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 128GB वेरियंट शामिल है।

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग  सपोर्ट के साथ आती है।

Created On :   25 Nov 2019 10:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story