Redmi Note 8 Series: लॉन्च होने से पहले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन 

Redmi Note 8 Series: Over 10 lakh pre-registration in 24 hours before launch
Redmi Note 8 Series: लॉन्च होने से पहले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन 
Redmi Note 8 Series: लॉन्च होने से पहले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi की सब ब्राण्ड Redmi के आने वाले दो नए फोन Redmi Note 8 और Note 8 Pro सुर्खियों में हैं। लोगों की दीवानगी का आलम ये है कि लॉन्च होने से पहले ही इन स्मार्टफोन के लिए महज 24 घंटे में 10 लाख से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं। Xiaomi ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात की घोषणा की है। Mi.com पर बने रजिस्ट्रेशन पेज को इस सप्ताह के शुरुआत में लाइव किया गया था।

अपग्रेड वर्जन
आपको बता दें कि Redmi Note 8 और Note 8 Pro स्मार्टफोन को कंपनी 29 अगस्त को पेश करेगी। यह फोन इसी साल लॉन्च हुए Redmi Note 7 का अपग्रेडेड वेरियंट है। इसकी खासियत इसका कैमरा होगा। जिसके लिए खुद कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि इसमें 4 रियर कैमरों का उपयोग किया गया है। इनमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। 

Created On :   24 Aug 2019 4:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story