- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Samsung ने लॉन्च किया 17 कैमरों...
Samsung ने लॉन्च किया 17 कैमरों वाला '360 Round VR', जानें कितने का है ये डिवाइस?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियन टेक्नोलॉजी कंपनी Samsung ने अब एक ऐसा डिवाइस लॉन्च किया है, जिसमें 2 या 4 नहीं बल्कि 17 कैमरे लगे हुए हैं। ये डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कंपनी इससे पहले भी ऐसे कैमरा डिवाइसेस लॉन्च कर चुकी है, लेकिन ये डिवाइस उन सबसे अलग है, क्योंकि ये एक वर्चुअल रियलिटी कैमरा है। इस डिवाइस का नाम कंपनी ने 360 Round VR रखा है और इसमें 17 लेंस का इस्तेमाल किया गया है। कैमरोंं की दुनिया मेंं इस कैमरे ने धूम मचा दी है। आइए जानते हैं कि इसमें और क्या है खास?
360 Round VR की ये हैं खासियतें
Samsung 360 Round VR डिस्क शेप के साथ आता है और ये देखने में किसी UFO की तरह लगता है। इस डिवाइस में 17 कैमरा लेंसेस का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 3D वर्चुअल रियलिटी वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं। Samsung का ये कैमरा 30 fps से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके साथ ही इसमें 6 माइक्रोफोन और 2 माइक पोर्ट भी दिए गए हैं। इस डिवाइस को यूज करने के लिए आपको हाई एंड कंप्यूटर की जरुरत होगी।
इसके अलावा ये डिवाइस IP68 Certification के साथ आता है, यानी कि ये डिवाइस पूरी तरह से वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस है। अगर आप आउटिंग के शौकिन हैं, तो ये कैमरा आपकी पहली पसंद हो सकती है। इसके साथ ही Samsung 360 Round VR में 40GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे जरुरत पड़ने पर 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस में 10GB की रैम है और इसका वजन 1.93KG है।
कितने का है ये कैमरा?
Samsung 360 Round VR को अभी फिलहाल अमेरिकन मार्केट में ही लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री भी इसी महीने यानी अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस डिवाइस को कंपनी ने अमेरिका में 10,500 डॉलर (करीब 6,82,000 रुपए) में उतारा है।
Created On :   21 Oct 2017 2:24 PM IST