Sony के Xperia XZ और Xperia XZs के लिए जारी हुआ एंड्रॉइड Oreo अपडेट

sony xperia xz and xzs start receiving android 8.0 oreo update
Sony के Xperia XZ और Xperia XZs के लिए जारी हुआ एंड्रॉइड Oreo अपडेट
Sony के Xperia XZ और Xperia XZs के लिए जारी हुआ एंड्रॉइड Oreo अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एंड्राइड Oreo को धीरे-धीरे डिवाइस के लिए रोल आउट किया जा रहा है। हाल ही में सोनी Xperia XZ Premium स्मार्टफोन के लिए एंड्राइड 8.0 Oreo अपडेट को जारी किया गया था, जिसके बाद अब Xperia XZ और Xperia XZs स्मार्टफोन के लिए Oreo अपडेट को रोल आउट किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था

अगर आपके के पास दोनों Xperia XZ और Xperia XZs स्मार्टफोन में से कोई भी एक फोन है, तो आपको फर्मवेयर वर्जन 41.3.A.0.401 के साथ एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। इस अपडेट का साइज लगभग 1.2जीबी है। इसके अलावा आपको बता दें कि अपने एक आधिकारिक ब्लॉग  में कंपनी ने यह भी कहा है कि इस अपडेट के साथ इस स्मार्टफोन के फीचर में कई सुधार हुए हैं।

जैसा सोनी ने बताया है, अपडेट में रिमाइंडर, अधूरे काम के लिए बहुत उपयोगी, साथ ही Xperia एक्शन को इस्तेमाल के बेस्ड पर सेटिंग शामिल हैं। फिर, एप शॉर्टकट्स, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन और ऑटोफिल भी शामिल है। इसके साथ ही सोनी ने Xperia XZ और Xperia XZs के लिए नवंबर सिक्योरिटी पैच को भी रिलीज कर दिया है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि एंड्राइड Oreo कुछ नए फीचर्स और बदलावों के साथ आता है। इसमें आपको बैकग्राउंड लिमिट्स भी मिल रही हैं। इसके अलावा आपको इसमें नोटिफिकेशन चैनल स्नूज़ नोटिफिकेशन, ऑटोफिल API, PIP डिसप्ले के अलावा बहुत कुछ मिल रहा है। साथ ही अगर आप न जानते हों तो आपको बता देते हैं कि आपको इसमें अडेपटिव आइकॉन, ऐप्स के लिए वाइड-Gamut कलर, हाई-क्वालिटी ब्लूटूथ ऑडियो का सपोर्ट जैसे LDAC codec, इसके अलावा आपको इसमें कम्पैनियन डिवाइस पैरिंग, के साथ कीबोर्ड नेविगेशन, प्रो ऑडियो के लिए AAudio API वेबव्यू एनहांसमेंट, जावा 8 लैंग्वेज API और रूटीन ऑप्टिमाइजेशन के साथ साथ और भी बहुत कुछ मिल रहा है।

Created On :   27 Nov 2017 11:56 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story