8 मई को लॉन्च होगा 360 Mobiles का N7 स्मार्टफोन

The 360 Mobiles Sends Frying Pan As invite For N7 Launch event.
8 मई को लॉन्च होगा 360 Mobiles का N7 स्मार्टफोन
8 मई को लॉन्च होगा 360 Mobiles का N7 स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 360 Mobiles ने अपने अगले N-सीरीज स्मार्टफोन के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दी हैं जिसे 360 Mobiles N7 नाम दिया जाएगा। सोर्स के मुताबिक, 360 Mobiles ने अपने अगले इवेंट के लिए स्किल्लेट/फ्राइंग पैन के रूप में मीडिया इनवाइट भेजा है। फ्राइंग पैन पर लॉन्च की तारीख (8 मई) और टैग लाइन लिखी हुई है। साथ ही एक तस्वीर भी शामिल की गई है जिसमें एक मुर्गा फ्राइंग पैन पकड़े हुए है।

 

टीजर लीक

 

 

यह टैगलाइन और तस्वीर वर्तमान में मौजूद गेम्स से सम्बंधित है। कहा जा रहा है कि 360 Mobiles इनवाइट के जरिए N7 के गेमिंग एक्सपीरियंस को टीज कर रहा है। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि डिवाइस केवल गेमिंग के लिए प्रभावी स्पेसिफिकेशन से लैस होगा या इसमें बड़ी बैटरी भी मौजूद होगी। लेकिन ऐसा हो सकता है कि यह फोन गेमिंग के लिए खास फीचर्स से लैस होगा। 

 

360 Mobiles N7 के स्पेसिफिकेशन

 

 

360 Mobiles के CEO ने हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi Mi 6X की तारीफ की लेकिन यह भी कहा कि 360 Mobiles अपने डिवाइस की गेमिंग एक्सपीरियंस पर अधिक काम किया है। 360 Mobiles N7 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 6GB रैम से लैस होगा। डिवाइस की अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

Xiaomi इसके पहले लॉन्च कर चुका है Black Shark गेमिंग फोन

कुछ समय पहले ही Xiaomi द्वारा फंडेड ब्लैक शार्क ने अपने नए गेमिंग फोन को लॉन्च कर दिया है, इस डिवाइस को चीन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, इसके अलावा यह डिवाइस स्नेपड्रैगन 845 से लैस है, और इसमें एक 8GB रैम भी मौजूद है। इसके अलावा फोन में मौजुक लिक्विड कुलिंग इसे ठंडा रखने में मदद करता है। इसके माध्यम से CPU के टेम्परेचर में 8 डिग्री तक कमी आ जाती है। इसके अलावा इसमें एक अलग से One-touch SHARK Key मौजूद है। जिसके माध्यम से आप गेमिंग का आनंद ले सकते हैं। 

Created On :   29 April 2018 10:39 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story