बड़े काम के हैं ये की-बोर्ड शॉर्टकट्स, नहीं जानते होंगे आप

these computer keyboard shortcuts is helpful for fast-easy work
बड़े काम के हैं ये की-बोर्ड शॉर्टकट्स, नहीं जानते होंगे आप
बड़े काम के हैं ये की-बोर्ड शॉर्टकट्स, नहीं जानते होंगे आप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आजकल लगभग सभी लोग कंप्यूटर पर काम करते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग कंप्यूटर या लैपटॉप पर बिना माउस का इस्तेमाल किए कई सारे काम कर लेते हैं। इससे न सिर्फ उनका काम आसान हो जाता है बल्कि जल्दी भी हो जाता है। कंप्यूटर या लैपटॉप में कई ऐसे शॉर्टकट्स दिए होते हैं, जो आमतौर पर सभी लोगों को नहीं पता होते हैं, लेकिन ये कीबोर्ड शॉर्टकट आपके काम को आसान बना देते हैं। इन शॉर्टकट्स की मदद से आप माउस का यूज़ किए बिना ही कई सारे काम कर सकते हैं, जैसे-नया टैब खोलना, डायरेक्ट विंडो पर जाना या फिर किसी को जल्दी मेल भेजना। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही कीबोर्ड शॉर्टकट बताने जा रहे हैं, जिनका यूज़ करने आप अपने काम को आसान बना सकते हैं। 

1. Windows Key+ Arrow: कीबोर्ड पर आप windows key+arrow प्रेस करके भी कई सारे काम कर सकते हैं। windows key+left arrow प्रेस करने पर जिस window पर आप काम कर रहे हैं, वो राइट साइड ओपन हो जाएगी और windows key+right arrow प्रेस करने पर लेफ्ट साइड। इसी तरह से windows key+up arrow प्रेस करने पर window मैक्सिमाइज़ और windows key+down arrow प्रेस करने पर window मिनिमाइज़ हो जाएगी। 

2. Shift+Arrow: shift+arrow को प्रेस करके आप किसी भी शब्द को सिलेक्ट कर सकते हैं, वो भी बिना माउस के। शब्द को सिलेक्ट करने के बाद ctrl+c करके कॉपी या ctrl+b प्रेस करके बोल्ड भी कर सकते हैं। 

3. Alt+F4: इस शॉर्टकट की मदद से आप किसी भी window को बंद कर सकते हैं। इसके साथ ही windows key+M को प्रेस करके आप एकबार में कई window को बंद कर सकते हैं। 

4. Shift+Space: अगर आप MS Excel पर काम करते हैं, तो ये शॉर्टकट आपके बहुत काम का है। Excel पर काम करते समय shift+space प्रेस करके आप पूरी लाइन को सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप इसे डिलीट करना चाहते हैं तो ctrl+DEL दबाएं।

5. Ctrl+Enter: अगर आप किसी को जल्दी से मेल भेजना चाहते हैं, तो ctrl+enter प्रेस कर दें। इसके अलावा मेल पर किसी को रिप्लाय देने के लिए ctrl+R प्रेस करें। 

6. Ctrl+D: अगर आप किसी भी वेबसाइट को बुकमार्क में एड करना चाहते हैं, तो ctrl+D प्रेस करें। इसके साथ ही बुकमार्क की गई वेबसाइट को ढूंढने के लिए ctrl+shift+B प्रेस करें। 

Created On :   4 Sept 2017 10:31 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story