- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- खरीदिए Smart Pillow, जो सुलाएगा...
खरीदिए Smart Pillow, जो सुलाएगा आपको 'चैन की नींद'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आजकल सबसे ज्यादा दिक्कत यंगस्टर्स को सोने में ही होती है। एक तो वैसे ही Smartphone की वजह से रात में जल्दी नहीं सो पाते और फिर सुबह देर तक सोते ही रहते हैं। इसके अलावा भी कुछ लोग अपने खर्राटों से दूसरों को सोने नहीं देते। लेकिन अब आपको सोने में किसी भी तरह की प्रॉब्लम्स नहीं होगी क्योंकि अब आपको चैन की नींद सुलाएगा Smart Pillow। ये Smart Pillow न सिर्फ आपको रात में अच्छे से सोने में मदद करेगा बल्कि सुबह भी आपको टाइम से जागने में मदद करेगा। Smart Pillow मार्केट में 1000 रुपए से शुरु होती है जिसे आप अपनी जरुरतों के हिसाब से खरीद सकते हैं।
खर्राटे होंगे बंद- कई लोगों को खर्राटे लेने की गंदी आदत होती है। खर्राटों के साथ वो खुद तो आराम से सो जाते हैं, लेकिन उनके आसपास वाले परेशान ही होते रहते हैं। अब ये Smart Pillow आपके खर्राटे रोकने में भी मदद करेंगे। आप जब इस तकिए पर सर रखकर सोएंगे तो ये खर्राटों से पहले होने वाले वाइब्रेशन को पकड़ लेंगे और आपको खर्राटे निकालने से रोक देंगे।
म्यूज़िक भी सुनें- आमतौर पर हम सभी को रात में सोने से पहले म्यूज़िक सुनने की आदत होती है और कुछ लोग तो सोने के लिए भी म्यूज़िक सुनते हैं। लेकिन अब आप Smart Pillow की मदद से म्यूज़िक भी सुन सकते हैं। इसके लिए बस आपको एप डाउनलोड करनी होगी और अपने Smart Pillow से कनेक्ट करना होगा। फिर आप म्यूज़िक का मजा भी ले सकते हैं।
अलार्म लगाएं- हम लोग सुबह जल्दी कॉलेज, ऑफिस या जिम जाने के लिए रात में ही अपने Smartphone में अलार्म लगाकर सोते हैं ताकि हम सुबह जल्दी उठ सकें। लेकिन अब आपको सुबह जल्दी उठने में आपका Smart Pillow मदद करेगा। इस Smart Pillow में आप अलार्म लगाकर सुबह जल्दी और टाइम पर उठ सकते हैं।
स्लीप ट्रेकर- इस Smart Pillow में स्लीप ट्रेकर का ऑप्शन भी रहता है, जो आपकी नींद और खर्राटे की एक रिपोर्ट बनाता रहता है। जिसकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आप कितनी देर तक सोए हैं और आपके खर्राटे की समस्या कितनी ठीक हो गई है।
Created On :   26 July 2017 2:27 PM IST