- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo V9 स्मार्टफोन इंडोनेशिया में...
Vivo V9 स्मार्टफोन इंडोनेशिया में बिलबोर्ड्स पर नजर आया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vivo V9 स्मार्टफोन भी iPhone X और Asus Zenfone 5 (2018) की तरह ही टॉप नौच से लैस है। हालांकि अगर आप iPhone X में मौजूद notch को पसंद करते हों या नहीं, लेकिन आजकल के दौर में यह एक बड़ा ट्रेंड बन गया है। आपको बता दें कि कई कंपनियां अपने स्मार्टफोंस को इसी नौच के साथ लॉन्च कर चुकी हैं और अभी हाल ही में Asus Zenfone 5 (2018) को भी इसी नौच के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसी डिजाईन को अपने Asus Zenfone 5Z में भी रखा है। इन दोनों ही स्मार्टफोंस को MWC 2018 में पेश किया जा चुका है। हालांकि जैसे कि हम देख रहे है कि यह एक बड़े ट्रेंड बनने की कगार पर है तो ऐसा कहा जा सकता है कि भविष्य में आने वाले बहुत से फोन हमें इसी डिजाईन के साथ नजर आयें।
हालांकि भविष्य में जो होने वाला है, होता रहेगा। अभी के लिए Vivo का एक नया स्मार्टफोन जिसे Vivo V9 कहा जा रहा है, इंडोनेशिया में बड़े बोर्ड्स पर नजर आया है। इस स्मार्टफोन को भी हुबहू इसी डिजाईन में देखा जा रहा है। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन को भी इसी डिजाईन के साथ पेश किया जाने वाला है। हमें इससे यह भी संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन में एक फुल-स्क्रीन डिस्प्ले और एक नौच मिलने वाला है। फोन में बॉटम में आप कुछ बेजल्स ही देख सकते हैं। हालांकि यह बहुत महीन है इसके लिए इसे ज्यादा फिक्र करने वाली बात नहीं कहा जाएगा, आपको इस स्मार्टफोन में एक बड़ी डिस्प्ले ही मिलने वाली है।
हालांकि इस बोर्ड पर स्मार्टफोन को बैक से देखा नहीं जा सकता है, जो इसके बारे में ज्यादा जानकारी देना यहां मुश्किल है। हालांकि ऐसा जरुर कहा जा सकता है कि स्मार्टफोन को V7 की तरह ही फुल मेटल डिजाईन में पेश किया जाएगा। इसके डिजाईन को तो आप यहां देख ही रहे हैं, इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको इस बोर्ड के अनुसार एक 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा भी हम स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानते हैं। हालांकि जैसे कि आप देख रहे हैं कि यह स्मार्टफोन एक बिलबोर्ड के माध्यम से सामने आया है तो इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि आखिर इसे कब आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इतना जरुर है कि इस स्मार्टफोन को लेकर भविष्य में कुछ न कुछ जरुर सामने आने वाला है।
Created On :   4 March 2018 11:38 AM IST