Whatsapp लाया है ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर्स

whatsapp groups get descriptions mentions and admin controls
Whatsapp लाया है ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर्स
Whatsapp लाया है ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Whatsapp अपने यूजर्स के लिए ग्रुप डिस्क्रिप्शन का नया फीचर्स लाया है। नए फीचर्स आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए ही रोलआउट किया जा रहा है। यूजर्स नए फीचर्स में ग्रुप डिस्किप्शन से जुड़ सकेगा। Whatsapp ने अपने नए फीचर्स में ग्रुप एडमिन के अधिकारों को बढ़ाया है। कंपनी ने यह बदलाव के साथ शेयर होने वाले फेक मैसेज और इंफोरमेशन को एडमिन नियंत्रित कर सकेगा।

ग्रुप डिस्क्रिप्शन के फीचर्स की बात करें तो आप डिस्क्रिप्शन को अपने ग्रुप के साथ जोड़ सकते हैं। यूजर्स इससे पहले अपने प्रोफाइल में डिस्क्रिप्शन को जोड़ते थे। ग्रुप का डिस्क्रिप्शन कोई भी मेंबर लिख सकता है और कोई भी हटा सकता है। ये ठीक उसी प्रकार होगा जैसे ग्रुप की डिस्प्ले पिक्चर कोई भी ग्रुप मेंबर बदल सकता है।

अगर कोई यूजर्स ग्रुप का डिस्क्रिप्शन लिखना चाहता है या हटाना चाहता है तो उसका मैसेज सभी ग्रुप के सदस्य पर जाएगा। यदि कोई मेंबर ग्रुप पर फोटो को बदलता है तो उसका मैसेज हर किसी के पास जाता है, ठीक वैसे ही डिस्क्रिप्शन में किया गया बदलाव वाला मैसेज हर किसी मेंबर के पास आएगा।

दूसरे फीचर्स की बात करें तो इस फंक्शन में एडमिन चाहे तो अपने अधिकार किसी भी मेंबर को दे सकता है। अधिकार प्राप्त ग्रुप मेंबर अपनी इच्छा अनुसार कोइ भी प्रोफाइल या फोटो बदल सकता है।

Whatsapp में एक नया बदलाव आया है  जिसे group catch up फीचर नाम दिया गया है। इस फीचर से यूजर कोई भी मैसेज खोज सकता है। जिसमें उसे  मेंशन किया गया हो। ऐसे मैसेज को पाने के लिए यूजर को @ पर टैप करना होगा। इसमें यूजर ग्रुप के किसी भी मेंबर्स को खोज सकता है। इसके लिए आपको ग्रुप इंफ्रो में जाना होगा। आप चाहे तो सर्च के ऑप्शन में जाकर मेंबर का नाम लिख सकते हैं। 

Created On :   16 May 2018 11:49 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story