Whatsapp लाया नया फीचर, आज से आप ग्रुप वीडियो कालिंग भी कर पाएंगे

Whatsapp लाया नया फीचर, आज से आप ग्रुप वीडियो कालिंग भी कर पाएंगे
हाईलाइट
  • ग्रुप ऑडियो कालिंग भी कर पाएंगे।
  • लेटेस्ट फीचर्स से वॉट्सऐप हिट।
  • वॉट्सऐप लाया ग्रुप वीडियो कालिंग का नया फीचर।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अपने प्लेटफार्म के जरिए अफवाहों के फैलने को लेकर विवादों में घिरा मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने यूजर्स को एक और नया फीचर दे दिया है। व्हाट्सऐप चैटिंग ऐप के रूप में लोगों के बीच आया था लेकिन बहुत ही कम समय में इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई की ये विश्व का नंबर एक मैसेजिंग ऐप बन गया। वहीं व्हाट्सऐप भी अपनी बढ़ते यूजर्स और क्रेज को देखते हुए लगातार खुद को अपडेट करता रहता है। अब व्हाट्सऐप एक ऐसा नया फीचर लेकर आया है जो इससे पहले किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने नहीं दिया है।

 

 

 ग्रुप वीडियो कॉलिंग

अब आप व्हाट्सऐप पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। व्हाट्सऐप ने 31 जुलाई से यह नया फीचर लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए आप अपने 4 दोस्तों से एकसाथ वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। हाल ही में डेवेलपर कॉन्फ्रेंस F8 में कंपनी ने इस फीचर का ऐलान किया था। ग्रुप कॉलिंग, वीडियो के लिए ही नहीं बल्कि ऑडियो कालिंग के लिए भी है। अपने वॉट्सऐप में ये फीचर इस्तेमाल करने के लिए ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से ऐप अपडेट कर सकते हैं।

 


ऑडियो, वीडियो कॉलिंग की शुरुआत

तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म में व्हाट्सऐप को उसके लेटेस्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है। बात ऑडियो कॉलिंग की हो या वीडियो कॉलिंग की सबसे पहले इन फीचर्स को व्हाट्सऐप ने ही लांच किया है। जिसके चलते व्हाट्सऐप हमेशा से ही लोगों के बीच लोकप्रिय रहा है। 

 

 

 

 

 

Created On :   31 July 2018 9:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story