IFA 2025: Lenovo ThinkPad P1 Gen 8 और ThinkPad P16v Gen 3 इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

Lenovo ThinkPad P1 Gen 8 और ThinkPad P16v Gen 3 इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
  • लेनोवो P1 जनरेशन 8 में 16 इंच का OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है
  • थिंकपैड P16v Gen 3 में 16-इंच WQUXGA OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है
  • दोनों लैपटॉप 5-मेगापिक्सल RGB और इन्फ्रारेड (IR) कैमरा से लैस हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) कंपनी लेनोवो (lenovo) ने IFA बर्लिन 2025 में अपने AI PC लाइनअप के विस्तार की घोषणा की है। नए लाइनअप में कंपनी ने लेनोवो पी1 जनरेशन 8 (Lenovo P1 Gen 8), थिंकपैड पी16वी जनरेशन 3 (ThinkPad P16v Gen 3), थिंकपैड P16s आई जनरेशन 4 (ThinkPad P16s i Gen 4), और थिंकपैड पी14एस आई जनरेशन 6 (ThinkPad P14s i Gen 6) मॉडल को पेश किया है।

ये लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर सीरीज 2 और एनवीडिया आरटीएक्स प्रो GPU के साथ आते हैं। इसके साथ ही, कंपनी ने ThinkPad X9 Aura Edition का एक नया व्हाइट कलर भी पेश किया। फिलहाल, इस खबर मेंं जानते हैं Lenovo ThinkPad P1 Gen 8 और ThinkPad P16v Gen 3 की कीमत और फीचर्स...

Lenovo ThinkPad P1 Gen 8 और ThinkPad P16v Gen 3 की कीमत

लेनोवो P1 जनरेशन 8 और ThinkPad P16v Gen 3 की कीमत 8 1,939 यूरो (लगभग 2 लाख रुपए) रखी गई है। ये लैपटॉप इसी महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Lenovo ThinkPad P1 Gen 8 और ThinkPad P16v Gen 3 के स्पेसिफिकेशन

लेनोवो P1 जनरेशन 8 और लेनोवो थिंकपैड P16v जनरेशन 3 के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। लेनोवो P1 जनरेशन 8 में 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) के साथ 16-इंच का OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 3.2K (3,200 × 2,000 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

वहीं लेनोवो थिंकपैड P16v जनरेशन 3 में 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 16-इंच WQUXGA (3,840 × 2,400 पिक्सल) OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। दोनों लैपटॉप 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज और एंटी-ग्लेयर फीचर्स से लैस हैं।

दोनों लैपटॉप 5-मेगापिक्सल RGB और इन्फ्रारेड (IR) कैमरा से लैस हैं, जिसमें थिंकपैड वेबकैम प्राइवेसी शटर और ह्यूमन प्रेजेंस डिटेक्शन जैसे फीचर्स हैं। लेनोवो P1 जनरेशन 8 और लेनोवो थिंकपैड P16v जनरेशन 3 में 90Wh की बैटरी और 140W PD 3.1 USB टाइप-C अडैप्टर दिया गया है।

दोनों लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर सीरीज 2 H-सीरीज और Nvidia RTX Pro 2000 ब्लैकवेल जनरेशन लैपटॉप GPU तक के साथ कॉन्फिगर किए जा सकते हैं। लेनोवो P1 जनरेशन 8, M.2 PCIe Gen5 NVMe SSD के जरिए 8TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं, थिंकपैड P16v जनरेशन 3, 4TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट करता है।

इन लैपटॉप में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और NFC शामिल हैं। I/O पोर्ट की बात करें तो, इनमें USB टाइप-A, थंडरबोल्ट 4 के साथ USB टाइप-C, थंडरबोल्ट 5 के साथ USB टाइप-C, SD एक्सप्रेस 7.0 कार्ड रीडर, HDMI 2.1 और 3.5mm कॉम्बो जैक जैसे फीचर हैं। लेनोवो थिंकपैड P16v जनरेशन 3 में एक RJ-45 गीगाबिट ईथरनेट पोर्ट और एक (1) स्मार्ट कार्ड रीडर भी है।

Created On :   6 Sept 2025 10:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story