- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- दुनिया का सबसे छोटा फोन लांच,...
दुनिया का सबसे छोटा फोन लांच, फीचर्स और प्राइस जानकर हो जाएंगे हैरान

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 9:15 AM IST
दुनिया का सबसे छोटा फोन लांच, फीचर्स और प्राइस जानकर हो जाएंगे हैरान
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आजकल लोग बड़ी स्क्रिन का फोन खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि बड़ी स्क्रिन में ब्राउजिंग और गेमिंग का अलग ही मजा है लेकिन बड़ी स्क्रिन के जमाने में एक कंपनी ने सिर्फ 1 इंच की स्क्रिन साइज का फोन लांच किया है। ये कारनामा ई-कॉमर्स वेबसाइट yerha.com ने शुक्रवार को Elari NanoPhone C पेश किया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन दुनिया का सबसे छोटा फोन है। इस फोन की कीमत 3,490 रुपए है और इसे ब्लैक, रोज गोल्ड और सिल्वर कलर में पेश किया गया है।
फोन के फीचर्स-
- स्क्रिन- 1 इंच का टीएफटी डिस्प्ले
- वजन- 30 ग्राम
- रैम- 32 एमबी
- इंटरनल स्टोरेज- 32 एमबी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- बैटरी- 280 mAh, कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 4 घंटे का टॉकटाइम और 4 दिन का स्टैंडबाय दे सकती है।
Created On :   14 July 2017 4:56 PM IST
Next Story