- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi और Oppo 3D फेशियल रिकग्निशन...
Xiaomi और Oppo 3D फेशियल रिकग्निशन तकनीक पर कर रहे हैं काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब एप्पल ने अपने iPhone X को फुल-स्क्रीन के साथ साथ एक महंगी डिसप्ले के साथ भी पेश किया था, इसके अलावा इसमें एक ख़ास फीचर और भी मौजूद है, जिसे हम 3D फेशियल रिकग्निशन का काम दे रहे हैं। इस तकनीकी के दम पर ही यह डिवाइस इतना ख़ास बन गया है। और इसे फोन में शामिल करने के लिए ही डिवाइस में डिजाईन को देखते हुए कई बड़े बदलाव किये गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इस स्मार्टफोन में होम बटन नहीं है, यानी टच ID के स्थान पर स्मार्टफोन में Face ID को शामिल किया गया है। जो एक नई तरह की इनोवेशन कही जा सकती है।
जहां हम देख रहे हैं कि एप्पल iPhone X में मौजूद फेस ID को एक सकारात्मक रेस्पोंस मिल रहा है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि एप्पल iPhone X में इस फीचर के आने के बाद कई कंपनियां इसे अपने फोंस में भी शामिल करना चाहती हैं, और इसी को देखते हुए एक खबर सामने आ रही है कि Xiaomi और सैमसंग क्वालकॉम के साथ मिलकर इस 3D फेशियल रिकग्निशन पर काम कर रहे हैं, ताकि वह इसे अपने फोंस में शामिल कर सकें। और अब सुनने में आ रहा है कि Oppo भी क्वालकॉम के साथ मिलकर इस तकनीकी को अपने फोंस में लाने के लिए काम कर रहा है। और ऐसा भी सामने आने लगा है कि Oppo और Xiaomi ने क्वालकॉम के साथ सारी बातों को क्लियर कर लिया है और यह दोनों ही कंपनियां अगले साल आने वाले अपने स्मार्टफोन में इस तकनीक को शामिल कर सकती हैं।
आपको बता दें कि इस तकनीकी का निर्माण क्वालकॉम आयर वंडर विज़न ने मिलकर किया है हालाँकि इसके लिए सेंसर मोड्यूल रिलायंस ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स ने सप्लाई किया है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि फेशियल रिकग्निशन सलूशन अगले साल मार्च और अप्रैल में मास प्रोडक्शन में जाएगा। हालाँकि इन तीनों कंपनियों के अलावा Huawei भी सनी ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर 3D सेंसर सलूशन पर काम कर रही है। जो इसके हाईएंड मॉडल्स में इस्तेमाल किया जाएगा।
अब जैसा कि आप बड़े पैमाने पर देख रहे हैं कि फुल स्क्रीन को एक ट्रेंड के तौर पर अपनाया जा रहा है, तो आने वाले समय में कभी भी ऐसा हो सकता है कि सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने स्मार्टफोंस में फुल स्क्रीन को शामिल करने के लिए फेशियल रिकग्निशन तकनीकी को अपना लें। और अगर ऐसा होता है तो जल्द ही बाजार से फिंगरप्रिंट सेंसर का भी नामों निशान मिट सकता है।
Created On :   10 Nov 2017 12:20 PM IST