जल्द लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mi Mix 3 का 5G सपॉर्टेड वेरियंट

Xiaomi President Shares Image of Mi Mix 3 Running on 5G Network
जल्द लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mi Mix 3 का 5G सपॉर्टेड वेरियंट
जल्द लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mi Mix 3 का 5G सपॉर्टेड वेरियंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi अपने Mi Mix 3 स्मार्टफोन का 5G सपॉर्टेड वेरियंट जल्द लॉन्च कर सकती है। हाल ही Xiaomi के प्रेजिडेंट लिन बिन ने चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में उनके हाथ में Mi Mix 3 स्मार्टफोन नजर आ रहा है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बीते माह अक्टूबर में लॉन्च किया था। खबर है कि कंपनी 5G नेटवर्क पर लगातार काम कर रही है। इस वेरिएंट को अलगे साल तक लॉन्च किया जाएगा। 

शेयर की गई फोटो में नेटवर्क के ऊपर की ओर 5G लिखा हुआ दिखाई देता है। इसके बाईं ओर Android Pie का लोगो भी दिखाई दे रहा है। हालांकि अन्य स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव की बात अभी सामने नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Mix 3 के दूसरे वेरियंट जैसा ही होगा। इसकी कीमत में बढ़ोतरी की जाएगी, इसके अलावा इसमें कुछ नए फीचर एड किए जा सकते हैं।


 
  

Created On :   25 Nov 2018 11:04 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story