Xiaomi Redmi Note 4 हुए सस्ते, ऑफर के साथ मौजूद

Xiaomi Redmi Note 4 Price and Features, Price cut by the company
Xiaomi Redmi Note 4 हुए सस्ते, ऑफर के साथ मौजूद
Xiaomi Redmi Note 4 हुए सस्ते, ऑफर के साथ मौजूद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कड़ा काॅम्पीटीशन हर एक कंपनी को भारी पड़ रहा है। बड़ी से बड़ी कंपनी इसके लिए कीमत में हेरफेर करने मजबूर है। हालांकि इसका फायदा कहीं न कहीं कस्टमर्स को ही मिल रहा है।अब स्मार्टफोन शियोमी रेडमी नोट 4 की कीमतों ने कंपनी ने कटौती का निर्णय लिया है। शियोमी इंडिया के हेड, वाइस प्रेसीडेंट मनु कुमार जैन ने ट्वीटर पर यह जानकारी शेयर की। बताया जा रहा है कि इसकी कीमतों में एक हजार रुपए तक की कटौती आएगी। इसके बाद बदली हुई कीमतों के साथ अब इसे शियोमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है। 

 

Xiaomi Redmi Note 4 के दाम

शियोमी रेडमी नोट 4 (Xiaomi Redmi Note 4) के दाम 9 हजार 999 रुपए ये स्टार्ट होते हैं। इसके अलावा शियोमी नोट 4 पर ई-कामॅर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी अनेक आॅफर दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमरी वाला वेरियंट 11 हजार 999 रुपए की कीमतों के साथ उपलब्ध है। 

 

स्मार्टफोन पर एक्सचेंज आॅफर भी मौजूद

स्मार्टफोन पर 11 हजार रुपए तक एक्सचेंज आॅफर भी मौजूद है। इसका मतलब यह हुआ कि अब स्मार्ट लुक वाले स्मार्ट फोन पर आप पैसा आसानी से बचा सकते हैं।  इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर बजाज फिनसर्व क्रेडिट कार्ड के साथ नो कॉस्ट EMI पर शाओमी रेडमी नोट 4  (Xiaomi Redmi Note 4) खरीदने पर भी ऑफर भी मिल रहा है। 

 

फ्लिपकार्ट इसके साथ गारंटी

इसके अलावा 10 हजार 999 रुपए की कीमत में उपलब्ध 3जीबी रैम 32 जीबी मेमरी वेरियंट छूट के साथ 9 हजार 999 रुपए में मिलेगा। इस पर 9 हजार रुपए कीमत तक एक्सचेंज आॅफर भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट इसके साथ बायबैक गारंटी भी दे रहा है जिसके लिए 149 रुपए अलग से अदा करने होंगे, लेकिन एक बेहतर स्मार्टफोन अब कम कीमत पर आपके हाथ में होगा। 

Created On :   15 Nov 2017 11:15 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story